उन्नाव। (देवेश प्रताप सिंह राठौर) विधानसभा क्षेत्र भगवन्तनगर के सुमेरपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत मलौना के रजपाल खेड़ा में आयोजित जल विहार मेले व आल्हा गायन कार्यक्रम में राष्ट्रसेवक पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह के बड़े भाई मानवेन्द्र सिंह पहुँचे।
कार्यक्रम में पहुँचने पर क्षेत्रीय पारिवारिकजनों व मातृशक्ति (बहनों) ने पुष्प वर्षा कर ढोल-बैंड बाजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मानवेन्द्र सिंह ने सभी से एकजुटता की अपील की और आपस में भाईचारा बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहने चाहिए, इससे आपस में प्रेम, स्नेह और एकजुटता का संदेश जाता है।
इस दौरान क्षेत्रीय समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति को राष्ट्रसेवक पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह जी की ओर से आर्थिक सहयोग भी दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से योगेन्द्र सिंह छोटू, बिनोद लोधी प्रधान, इकबाल सिंह प्रधान, हीरालाल सिंह राठौर, सुशील राठौर, हर्ष सिंह, चंदन सिंह, नरायन लोधी, बिंदाप्रसाद लोधी, सुमन, गीता, कंचन, केशन कुमारी आदि लोग मौजूद रहे।
