हत्या के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया

झांसी (देवेश प्रताप सिंह राठौर) थाना प्रेमनगर पर परवेज अली, उम्र करीब 21 वर्ष, की हत्या के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया था। प्रारंभिक रूप से घटना एक्सीडेण्ट के रूप में प्रतीत हो रही थी, किंतु पुलिस द्वारा गहनता से जांच किए जाने पर हत्या से संबंधित महत्वपूर्ण , कुछ साक्ष्य प्राप्त हुए है,जिसके आधार पर अभियोग पंजीकृत कर उक्त प्रकरण में अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें जिला कारागार भेजा गया। आज इसी प्रकरण में शेष 04 वांछित अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। इस प्रकार प्रकरण में संलिप्त सभी 12 अभियुक्तों की गिरफ्तारी पूर्ण की जा चुकी है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक जो भी कार्यवाही होगी प्रचलित है।

Related posts