कथा व्यास ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव की कथा श्रवण कराकर श्रोता भक्तों को किया भाव विभोर

उन्नाव बांगरमऊ (देवेश प्रताप सिंह राठौर): नगर के मोहल्ला खत्रियाना स्थित गणेश महोत्सव हाल में श्री धाम वृंदावन से पधारे कथा व्यास पंडित प्रदीप मिश्रा ने शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव की कथा श्रवण कराकर श्रोता भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। जब-जब धर्म की ग्लानि होती है, तब-तब परमात्मा धर्म की स्थापना हेतु धरती पर अवतरित होते हैं।

कथा व्यास ने कृष्ण जन्म के कथानक का विस्तृत वर्णन करते हुए कहा कि कंस के द्वारा अपनी बहन देवकी का विवाह धूमधाम से वासुदेव के साथ किया गया। वह अपनी बहन को रथ पर बैठाकर अपने राज्य की सीमा तक छोड़ने गया। किंतु अचानक मार्ग में आकाशवाणी होती है कि हे कंस तू जिस बहन के विवाह में खुशी से झूम रहा है, उसी का अष्टम लाल तेरा कॉल होगा। ऐसा सुनकर राजा कंस घबरा गया और उसने देवकी व वासुदेव को कारागार में डाल दिया तथा कड़ा पहरा लगा दिया। जेल में ही भगवान कृष्ण का जन्म भादो अष्टमी की रात 12:00 बजे होता है। भगवान का जन्म होते ही मुख्य यजमान पंडित राजकुमार द्विवेदी शिक्षक ने अपनी धर्मपत्नी के साथ भगवान बालकृष्ण का पूजन कर श्रद्धालु भक्तों को प्रसाद वितरित किया। यजमान श्री द्विवेदी ने श्रोता भक्तों को बताया कि आगामी दिनांक 20 सितंबर दिन रविवार को नगर में स्थापित सभी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कल्याणी नदी के पावन तट पर संपन्न होगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से विसर्जन यात्रा में शामिल होने की अपील की।

Related posts