संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पर मनाया गया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस और विश्वकर्मा जयंती

झाँसी (देवेश प्रताप सिंह राठौर): संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पर आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के साथ भगवान विश्वकर्मा जयंती का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं। वहीं भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर देश की प्रगति और समृद्धि की कामना की गई।

कार्यक्रम के दौरान संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस सेवा, संकल्प और सकारात्मक सोच को आगे बढ़ाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्तर पर राष्ट्र और समाज के हित में सकारात्मक योगदान देने का प्रयास करना चाहिए।

भगवान विश्वकर्मा जयंती पर उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, कौशल, श्रम और निर्माण के प्रतीक हैं। देश के कारीगरों, शिल्पकारों, तकनीशियनों, इंजीनियरों और मेहनतकश लोगों का योगदान राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है। युवाओं को हुनर और कौशल के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना आज की आवश्यकता है।

डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और विश्वकर्मा जयंती का यह अवसर सेवा, कौशल, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का संदेश देता है। संघर्ष सेवा समिति आगे भी सामाजिक सेवा और जनहित के कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रयासरत रहेगी।

Related posts