चित्रकूट के देवांगना घाटी में युवती से दरिंदगी, प्रेमी को बंधक बनाकर 3 युवकों ने किया गैंगरेप

चित्रकूट। शहर से सटे देवांगना हवाई पट्टी मार्ग पर बुधवार की शाम को घूमने आए प्रेमी जोड़े को तीन बाइक सवार युवकों ने पकड़ लिया। प्रेमी को बंधक बनाने के बाद किनारे ले जाकर दो युवकों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित भाग निकले। राहगीरों की मदद से पीड़ित जोड़े ने पुलिस को जानकारी दी।

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बा निवासी प्रेमी जोड़े ने बताया कि वह बुधवार की शाम लगभग पांच बजे बाइक से देवांगना घाटी हवाई पट्टी की तरफ घूमने आए थे। घाटी के ही एक स्थान पर बाइक खड़ी कर दाेनों पत्थरों पर बैठे थे। इसी बीच बाइक से तीन अज्ञात युवक आए और उनसे पूछताछ करने लगे। आरोप लगाया कि एक युवक ने प्रेमी को पकड़ लिया और दो युवकों ने प्रेमिका को डराधमका कर किनारे झाडि़यों में ले गए। दोनों ने युवती से दुष्कर्म किया। इसके बाद किसी को भी न बताने की धमकी देकर भाग निकले।

प्रेमी जोड़े ने बताया कि कुछ देर तक वह वहीं परेशान हालत में खड़े रहे तो कुछ राहगीरों ने उनकी परेशानी पूछी। इसके बाद प्रेमी ने यूपी 112 को सूचना दी। पुलिस दोनों को लेकर बहिलपुरवा थाने पहुंची। थाना प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि घटना प्रेमी जोड़े में प्रेमिका को बालिग और प्रेमी को नाबालिग बताया गया है। दोनों का मेडीकल परीक्षण कराया जाएगा। तहरीर के आधार पर दो युवकों ने युवती से दुष्कर्म किया तीसरा उसके प्रेमी को डरा धमका कर पकड़े रहा।

आरोपितों की तलाश के लिए राहगीरों की मदद ली जा रही है। इस मार्ग पर सीसीटीवी कैमरा न होने से कोई पहचान नहीं हो पा रही है। आरोपितों को पकड़ने के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही एसओजी और सर्विलांस टीम की मदद से आरोपितों को पकड़ा जाएगा।

 

Related posts