
आसमान में कुछ बदल रहा है… और ये बदलाव खतरनाक है। एक तरफ आग उगलती लू, दूसरी तरफ गरजते बादल—देश दो हिस्सों में बंट चुका है। और सवाल ये है—आपका शहर किस साइड खड़ा है?
IMD का अलर्ट—देश पर डबल अटैक
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने साफ कर दिया है—अगले 3-4 दिन मौसम सामान्य नहीं रहने वाला। पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और जेट स्ट्रीम—तीनों मिलकर एक खतरनाक वेदर सिस्टम बना चुके हैं। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में लू चलेगी, जबकि पूर्वोत्तर और पूर्वी हिस्सों में तूफान और भारी बारिश का खतरा है। अब सिर्फ मौसम नहीं रहा… ये एक चेतावनी बन चुका है।
दिल्ली में राहत या नई मुसीबत?
दिल्ली अभी भीषण गर्मी में झुलस रही है—तापमान 41.9°C तक पहुंच चुका है। लेकिन राहत की उम्मीद है 26 अप्रैल से 30 अप्रैल तक मौसम करवट ले सकता है।
- तेज हवाएं (50 km/h तक)
- गरज-चमक के साथ बारिश
- बादल छाए रहेंगे
लेकिन ये राहत अस्थायी होगी…इसके बाद फिर गर्मी बढ़ सकती है।
पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 28-30 अप्रैल के बीच बारिश और बर्फबारी की संभावना है। तेज हवाएं (30-50 km/h) और बिजली गिरने का भी खतरा रहेगा। जहां मैदान जल रहे हैं…वहीं पहाड़ ठंड से कांपेंगे।
उत्तर भारत में आंधी-बारिश का ट्रिगर
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। हवाओं की रफ्तार 30-50 km/h तक पहुंच सकती है।
पूर्वोत्तर में ‘तूफानी ट्रैप’
असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 28-30 अप्रैल के बीच भारी बारिश और बिजली गिरने का खतरा है। कुछ इलाकों में 70 km/h तक तूफानी हवाएं चल सकती हैं और ओले भी गिर सकते हैं।
पूर्वी भारत—बारिश के साथ ओले भी
पश्चिम बंगाल, बिहार और ओडिशा में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी है। यहां मौसम अचानक पलट सकता है और नुकसान पहुंचा सकता है।
मध्य और दक्षिण भारत—हल्की राहत, लेकिन खतरा जारी
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। दक्षिण भारत में केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भी बारिश और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है।
लू का कहर—इन राज्यों में रेड अलर्ट
IMD के अनुसार, कई राज्यों में लू और उमस का डबल अटैक रहेगा:
- उत्तर भारत: दिल्ली, यूपी, राजस्थान
- पश्चिम भारत: सौराष्ट्र, कच्छ, गोवा
- पूर्व भारत: बिहार, बंगाल, ओडिशा
रात में भी तापमान ज्यादा रहेगा—यानि राहत नहीं मिलने वाली। दिन में आग…और रात में भी चैन नहीं। भारत का मौसम इस वक्त दो चेहरों में बंटा हुआ है— एक जो झुलसा रहा है, दूसरा जो बरस कर तबाही ला सकता है। अब फैसला मौसम नहीं करेगा…तैयारी आपको करनी होगी। मौसम बदल रहा है सवाल ये है… क्या आप तैयार हैं?
300 यूनिट फ्री बिजली, ₹40,000 पेंशन! 2027 के लिए अखिलेश का बड़ा दांव
