8 बड़े मंगल, 8 मौके! लखनऊ में बजरंगबली की भक्ति से सराबोर होगा शहर

महेंद्र सिंह
महेंद्र सिंह

ये सिर्फ त्योहार नहीं… आस्था का “पावर सीजन” है। लखनऊ में 2026 का बड़ा मंगल… सिर्फ कैलेंडर की तारीख नहीं, किस्मत बदलने का मौका बन चुका है। और इस बार खेल बड़ा है—एक नहीं, पूरे 8 बड़े मंगल!

सोचिए… जब एक मंगलवार चमत्कार कर देता है, तो 8 क्या करेंगे?

क्यों 2026 का बड़ा मंगल बना “सुपर इवेंट”?

सीधा खुलासा— 2026 में ज्येष्ठ मास दो बार आ रहा है। यानी— 8 मंगलवार = 8 बड़ा मंगल। डेढ़ महीने तक nonstop भक्ति। धार्मिक मान्यता कहती है कि इसी दिन Hanuman की मुलाकात Ram से हुई थी।

यानी हर मंगलवार = divine connection day

तारीखें:
5 मई, 12 मई, 19 मई, 26 मई, 2 जून, 9 जून, 16 जून, 23 जून

अलीगंज हनुमान मंदिर: जहां से शुरू हुई “बड़ा मंगल” क्रांति

लखनऊ में बड़ा मंगल की परंपरा यहीं से शुरू हुई। Hanuman Temple Aliganj 1783 में बना यह मंदिर सिर्फ पुराना नहीं… “सिद्धपीठ” है। कहानी कहती है एक महंत को हनुमान जी ने खुद दर्शन दिए थे। यहां तक कि Wajid Ali Shah भी यहां माथा टेकते थे। यानी आस्था + इतिहास = unbeatable combo

हनुमान सेतु: जहां बाढ़ भी हार मान जाती है

यह मंदिर सिर्फ मंदिर नहीं… “मिरेकल ज़ोन” है। Hanuman Setu Temple को बनाया था Neem Karoli Baba ने। कहानी जो झकझोर दे
गोमती नदी का पानी सीढ़ियों तक आता है…लेकिन मंदिर को छूता तक नहीं। Science चुप… आस्था loud।

लेटे हुए हनुमान: जहां भगवान भी आराम में

ये मंदिर आपको चौंका देगा। Lete Hue Hanuman Mandir यहां हनुमान जी लेटे हुए हैं एकदम अलग, एकदम rare। कथा संजीवनी लाते वक्त यहीं आराम किया। लोग कहते हैं यहां “मांगो और पाओ” सिस्टम चलता है। Instant faith, instant belief।

सदर बाजार मंदिर: “कैंची धाम” जैसा अनुभव

जो Kainchi Dham नहीं जा पाते— वो यहां आते हैं। Sadar Bazaar Hanuman Temple मान्यता— यहां दर्शन = कैंची धाम जैसा पुण्य Shortcut नहीं… spiritual alternative है।

बड़ा मंगल: जब पूरा शहर बन जाता है मंदिर

इस दिन लखनऊ बदल जाता है— हर सड़क पर भंडारा, हर गली में “जय श्री राम”, हर चेहरे पर सेवा। कोई भूखा नहीं सोता…कोई खाली हाथ नहीं लौटता। यह सिर्फ पूजा नहीं… social unity का लाइव शो है।

यहां धर्म दिखावा नहीं… जीने का तरीका है। जब लोग बिना पूछे खाना बांटते हैं…जब हजारों लोग बिना लालच सेवा करते हैं…तो सवाल उठता है—क्या असली “सिस्टम” यही है? सरकारें जहां फेल होती हैं…वहां आस्था कैसे जीत जाती है?

2026 का बड़ा मंगल सिर्फ त्योहार नहीं— यह faith vs modern life की जंग है। एक तरफ भागती दुनिया…दूसरी तरफ ठहरकर पूजा करता इंसान। और लखनऊ? वो हर बार साबित करता है— जब आस्था जागती है… तो शहर नहीं, किस्मत बदलती है।

ट्रंप अकेले! हॉर्मुज पर घिरे—साथ छोड़ गया NATO

Related posts