बिहार में सियासी भूचाल! JDU बैठक रद्द—क्या नीतीश के हाथ से निकल रही है पार्टी?

Ajay Gupta
Ajay Gupta

बिहार की राजनीति में इस वक्त जो पक रहा है, उसकी खुशबू नहीं… सीधी “बारूद” वाली गंध आ रही है! नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने ऐसा कदम उठाया है, जिसने सियासी गलियारों में सनसनी फैला दी है—विधायक दल की अहम बैठक ही रद्द! अब सवाल ये है… ये सन्नाटा है या तूफान से पहले की खामोशी?

पहली बार टूटा JDU का ‘परंपरा मॉडल’

बिहार में सत्ता परिवर्तन जैसे बड़े घटनाक्रम के बीच JDU की बैठक रद्द होना अपने आप में बड़ा संकेत है। यह पहली बार है जब इतने अहम मौके पर विधायकों से राय नहीं ली जा रही। राजनीतिक जानकार इसे “इनसाइड टेंशन” का खुला ट्रेलर मान रहे हैं।

नीतीश के फैसले पर उठे सवाल

अब चर्चा सिर्फ फैसले की नहीं, फैसले लेने वाले की भी हो रही है। क्या नीतीश कुमार अब भी पूरी तरह कंट्रोल में हैं या फिर रिमोट कहीं और है? यह सवाल अब बंद कमरों से निकलकर सार्वजनिक बहस बन चुका है।

विधायकों में खदबदाहट या बगावत की आहट?

सूत्रों के मुताबिक, JDU के कई विधायक इस फैसले से खुश नहीं हैं। कुछ नेताओं का कहना है कि अगर बैठक होती, तो अंदर की नाराजगी खुलकर सामने आ सकती थी। यानी… “बैठक टली है, लेकिन बवाल नहीं!”

ये 7 सवाल बढ़ा रहे सियासी तापमान

अब इस पूरे घटनाक्रम ने राजनीति में 7 बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं:

  1. क्या JDU ने BJP के सामने सरेंडर कर दिया?
  2. फैसले अब पार्टी के अंदर हो रहे हैं या बाहर से तय हो रहे हैं?
  3. विधायकों को विश्वास में क्यों नहीं लिया जा रहा?
  4. क्या नीतीश कुमार अपने ही विधायकों के गुस्से से बच रहे हैं?
  5. क्या पार्टी को टूट का डर सता रहा है?
  6. क्या नेतृत्व पर पकड़ कमजोर हो रही है?
  7. क्या पर्दे के पीछे कोई और स्क्रिप्ट लिख रहा है?

सवाल तीखे हैं… और जवाब फिलहाल गायब!

पटना से दिल्ली तक गर्म है सियासत

पटना से लेकर नई दिल्ली तक इस फैसले की चर्चा तेज हो गई है। हर कोई यही जानना चाहता है कि ये सिर्फ एक बैठक रद्द हुई है या फिर इसके पीछे कोई बड़ा राजनीतिक खेल चल रहा है।

बिहार की राजनीति में अभी जो दिख रहा है, वो सिर्फ “ट्रेलर” हो सकता है… असली फिल्म अभी बाकी है!

होर्मुज स्ट्रेट ब्लॉक होते ही दुनिया में हड़कंप, भारत में पेट्रोल-गैस संकट का डर

Related posts

Leave a Comment