जेडीयू में बगावत की कीमत! सांसद गिरधारी की कुर्सी पर खतरा

Ajay Gupta
Ajay Gupta

राजनीति में एक लाइन होती है—पार्टी लाइन। और जब कोई उस लाइन को बार-बार लांघता है, तो कहानी सिर्फ बयानबाजी नहीं रहती… वो बन जाती है ‘एक्शन की स्क्रिप्ट’।

बिहार की सियासत में इस वक्त वही स्क्रिप्ट चल रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के अंदर simmer करता विवाद अब खुले मंच पर आ चुका है—और केंद्र में हैं सांसद गिरधारी यादव। सवाल अब ये नहीं कि उन्होंने क्या कहा… सवाल ये है कि अब उनकी कुर्सी बचेगी या नहीं?

विवाद की चिंगारी: “नोटिस से सीधा स्पीकर तक”

JDU नेता दिलेश्वर कामत का लोकसभा स्पीकर को भेजा गया नोटिस—सिर्फ एक कागज नहीं, बल्कि एक राजनीतिक अलार्म है। इस नोटिस में साफ मांग की गई है कि गिरधारी यादव की लोकसभा सदस्यता खत्म की जाए। वजह? पार्टी विरोधी गतिविधियां। मतलब साफ है—अब मामला ‘अंदरूनी चेतावनी’ से निकलकर ‘सार्वजनिक कार्रवाई’ के स्टेज पर पहुंच चुका है।

बार-बार की ‘बगावत’: “चेतावनी ignored, action ensured”

सूत्र बताते हैं कि गिरधारी यादव लंबे समय से पार्टी की आधिकारिक लाइन से अलग रुख अपना रहे थे। कभी चुनावी मुद्दों पर बयान, कभी संवेदनशील विषयों पर टिप्पणी—हर बार पार्टी की रणनीति से mismatch। पार्टी ने पहले नोटिस दिया, समझाया, रोका…लेकिन जब सुधार नहीं आया, तो अब फैसला भी ‘सख्त’ मोड में आ गया।

“पार्टी में freedom of speech… या freedom from seat?”

राजनीति में ‘बोलने की आजादी’ होती है…लेकिन लगता है JDU में अब नया नियम लागू हो गया है— “बोलो… लेकिन पार्टी जैसा ही बोलो!” वरना अगला स्टॉप—‘सीट आउट’।

“अनुशासन का मैसेज या पॉलिटिकल मैनेजमेंट?”

इस पूरे घटनाक्रम को सीधे तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व से जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम सिर्फ एक नेता पर कार्रवाई नहीं—बल्कि पूरे संगठन के लिए एक मैसेज है: “लाइन क्रॉस करोगे, तो लाइन से बाहर कर दिए जाओगे।”

खासतौर पर चुनावी माहौल में, JDU किसी भी तरह की ‘इंटरनल डैमेज’ नहीं झेलना चाहती।

पोलिटिकल एक्सपर्ट रूबी अरुण का बड़ा बयान

“भारतीय राजनीति में पार्टी अनुशासन हमेशा एक ‘डबल-एज्ड स्वॉर्ड’ रहा है। एक तरफ यह संगठन को मजबूत करता है, लेकिन दूसरी तरफ व्यक्तिगत नेताओं की स्वतंत्रता को सीमित करता है। JDU का यह कदम साफ दिखाता है कि अब पार्टी ‘कलेक्टिव लाइन’ को ‘इंडिविजुअल ओपिनियन’ से ऊपर रख रही है। गिरधारी यादव का केस सिर्फ एक व्यक्ति का मामला नहीं—यह उस बड़े ट्रेंड का हिस्सा है, जहां पार्टियां चुनाव से पहले अपनी इमेज को ‘क्लीन और कंट्रोल्ड’ दिखाना चाहती हैं। लेकिन सवाल ये भी है कि क्या इस तरह की सख्ती लंबे समय में नेताओं के भीतर असंतोष को और नहीं बढ़ाएगी? क्योंकि राजनीति सिर्फ आदेश से नहीं, संवाद से चलती है।”

पुराने विवाद: “रिकॉर्ड भी सवालों में”

गिरधारी यादव का नाम पहले भी विवादों में आ चुका है। चुनाव आयोग से जुड़े बयान से लेकर पार्टी लाइन से अलग राय रखने तक—उनका ट्रैक रिकॉर्ड ‘smooth’ नहीं रहा। और राजनीति में याददाश्त छोटी हो सकती है…लेकिन फाइलें लंबी होती हैं।

जमीनी हकीकत ये है कि कार्यकर्ताओं के बीच भी इस फैसले को लेकर चर्चा तेज है। कुछ इसे सही ठहरा रहे हैं कुछ इसे ‘ओवरएक्शन’ बता रहे हैं। लेकिन एक बात साफ है  JDU अब ‘सॉफ्ट’ मोड में नहीं है।

“स्पीकर का फैसला तय करेगा भविष्य”

अब गेंद लोकसभा स्पीकर के पाले में है। उनका फैसला ही तय करेगा कि गिरधारी यादव की सदस्यता बचेगी या जाएगी। लेकिन उससे पहले ही  पॉलिटिकल डैमेज और मैसेज दोनों फैल चुके हैं।

“राजनीति में लाइन छोटी नहीं होती”

इस पूरे विवाद ने एक बार फिर साबित कर दिया—राजनीति में ‘लाइन’ सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि करियर की लाइफलाइन होती है। जो इसे समझता है, वो टिकता है। जो नहीं… वो खबर बनता है।

हिमाचल में पेट्रोल-डीजल महंगा: ‘विधवा-अनाथ उपकर’ से ₹5 बढ़ोतरी, जानिए पूरा असर

Related posts

Leave a Comment