
दिल्ली का बजट आया… और साथ में आया एक सवाल—ये विकास का रोडमैप है या चुनावी जादू की ट्रिक? ₹1.03 लाख करोड़ का आंकड़ा सुनकर आम आदमी की आंखों में चमक जरूर आई, लेकिन जेब ने धीरे से कान में फुसफुसाया—“भाई, ये पैसा आएगा कहां से?”
सरकार कहती है “विकसित दिल्ली”, लेकिन जमीन पर खड़े लोग पूछ रहे हैं—“EMI वाली दिल्ली तो नहीं?”
बजट का बड़ा कैनवास: आंकड़ों का महल या उम्मीदों का महागढ़?
दिल्ली सरकार ने इस बार बजट को ऐसे पेश किया जैसे कोई आर्किटेक्ट शहर का नया नक्शा बना रहा हो। ₹1,03,700 करोड़ का बजट… जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रांसपोर्ट और ग्रीन प्रोजेक्ट्स को VIP ट्रीटमेंट मिला।
लेकिन असली कहानी इन नंबरों के पीछे छिपी है। ₹62,550 करोड़ योजनाओं में खर्च होंगे… और ₹16,700 करोड़ का कर्ज भी लिया जाएगा। यानी विकास की गाड़ी पेट्रोल से नहीं, “लोन” से चलने वाली है।
कमाई का गणित: GST का सहारा या भविष्य का सहारा?
सरकार की कमाई का सबसे बड़ा हथियार—GST। ₹43,500 करोड़ का अनुमान। लेकिन सवाल ये है—अगर GST स्लो हुआ, तो क्या होगा?
तब वही पुराना खेल शुरू होगा “टैक्स बढ़ाओ या कर्ज बढ़ाओ।”
दिल्ली की अर्थव्यवस्था फिलहाल रस्सी पर चल रहे बाजीगर जैसी लग रही है—बैलेंस बना तो शो हिट, गिरा तो सब खत्म।
शिक्षा-स्वास्थ्य: वादों की चमक या ग्राउंड की सच्चाई?
सरकार ने शिक्षा पर ₹19,000 करोड़ और स्वास्थ्य पर ₹13,000 करोड़ खर्च करने का ऐलान किया। कागज पर ये शानदार दिखता है।
लेकिन दिल्ली का आम आदमी पूछ रहा है— “सर, अस्पताल में लाइन कम होगी या सिर्फ बजट बढ़ेगा?”
750 नए हेल्थ सेंटर और स्मार्ट क्लासरूम का सपना…पर सवाल वही Implementation = Reality या सिर्फ Presentation?
Free Schemes: राहत या राजनीति का रिमोट कंट्रोल?
Free bus यात्रा, ‘लखपति बेटी’ योजना, मुफ्त गैस सिलेंडर…ये सब सुनने में सुकून देता है। लेकिन सच्चाई थोड़ी कड़वी है—Free schemes जनता को राहत देती हैं, पर सरकार को dependency का addiction भी।

ये वैसा ही है जैसे चाय में चीनी ज्यादा डाल दो— पहले मीठा लगेगा, बाद में डायबिटीज का खतरा।
Green Delhi: पर्यावरण या PR स्टंट?
₹22,236 करोड़ ग्रीन प्रोजेक्ट्स पर खर्च होंगे। प्रदूषण नियंत्रण, EV policy, कचरा प्रबंधन—सब कुछ लिस्ट में है। पर दिल्ली की हवा आज भी पूछ रही है “मुझे साफ करने का प्लान है या सिर्फ रिपोर्ट?”
इंफ्रास्ट्रक्चर: सड़कों पर विकास या फाइलों में ट्रैफिक जाम?
750 किलोमीटर सड़कें, नई मंडियां, मेट्रो विस्तार…सुनने में मेट्रो जैसी स्मूद कहानी लगती है। लेकिन दिल्ली का ट्रैफिक कहता है “भाई, प्लान तो हर साल बनता है… पूरा कब होगा?”
बजट का असली चेहरा
दिल्ली बजट 2026 एक बड़ी फिल्म जैसा है ट्रेलर शानदार, स्टारकास्ट दमदार, लेकिन कहानी अभी रिलीज बाकी है। सरकार ने हर वर्ग को कुछ देने की कोशिश की है— लेकिन असली टेस्ट होगा execution का।
अगर प्लान जमीन पर उतरा—तो ये “विकसित दिल्ली” बनेगी। अगर नहीं… तो ये सिर्फ एक और “बजट स्पीच” बनकर रह जाएगी।
लोकसभा में महिलाओं की बंपर एंट्री! सीटें 816 तक- नया गेम प्लान क्या?
