हिमाचल में ‘सैलरी कट’—CM से लेकर अफसर तक सबकी जेब पर वार

शकील सैफी
शकील सैफी

पहाड़ों की ठंडी हवा में इस बार सियासत का पसीना बह रहा है…हिमाचल का खजाना इतना हल्का हो गया है कि अब सरकार ने खुद अपने ही सिस्टम पर कैंची चला दी है।

CM से लेकर DGP तक—सबकी सैलरी पर ब्रेक! ये सिर्फ एक फैसला नहीं, बल्कि सिस्टम की ‘इमरजेंसी बेल’ है।

“आधी सैलरी, पूरा संकट”—सरकार का बड़ा दांव

Himachal Pradesh में आर्थिक हालात अब कागजों से निकलकर फैसलों में दिखने लगे हैं। सरकार ने ‘Financial Discipline’ के नाम पर बड़ा कदम उठाया है— मुख्यमंत्री: 50% वेतन स्थगित। मंत्री/डिप्टी CM: 30%, विधायक: 20% साफ है—अब “सत्ता” नहीं, “संकट” हावी है।

अफसरशाही भी नहीं बची, सिस्टम पर सीधा वार

सरकार ने सिर्फ नेताओं तक खुद को सीमित नहीं रखा। ब्यूरोक्रेसी पर भी सीधा प्रहार मुख्य सचिव/ACS: 30% defer, सचिव/HoDs: 20%, DGP/ADGP: 30%, SSP/SP लेवल: 20% यानी सिस्टम का हर पहिया अब धीमी सैलरी पर घूमेगा

पुलिस-वन विभाग भी लपेटे में

जिन पर कानून और जंगल दोनों की जिम्मेदारी है, वे भी इस आर्थिक ‘कर्फ्यू’ से नहीं बचे। वन विभाग के PCCF से लेकर DFO तक—कटौती तय। पुलिस महकमे में भी सैलरी का हिस्सा रोका गया। एक तरह से ये फैसला कह रहा है “संकट आया है, सबको साथ झेलना होगा।”

किसे मिली राहत? नीचे वालों को बचाया गया

सरकार ने एक स्मार्ट पॉलिटिकल बैलेंस भी दिखाया— Group-C और Group-D कर्मचारी पूरी तरह सुरक्षित। निचले तबके पर कोई असर नहीं।

यानी ऊपर वालों पर मार, नीचे वालों को राहत साफ संकेत: “पॉलिटिक्स भी, पब्लिक इमोशन भी।”

न्यायपालिका से भी अपील—अब गेंद कोर्ट में

सरकार ने न्यायपालिका को सीधे आदेश नहीं दिया, लेकिन “नैतिक अपील” जरूर कर दी— जजों से 20–30% वेतन defer पर विचार करने को कहा। अब सवाल ये क्या कोर्ट भी इस आर्थिक अनुशासन का हिस्सा बनेगा या दूरी बनाए रखेगा?

एक्सपर्ट व्यू – सुरेन्द्र दुबे (Political Expert)

“यह फैसला सिर्फ आर्थिक नहीं, बल्कि गहराई से राजनीतिक और मनोवैज्ञानिक है। सरकार यह संदेश देना चाहती है कि संकट सिर्फ जनता का नहीं, बल्कि सत्ता का भी है। लेकिन असली सवाल यह है कि क्या यह कदम समस्या का समाधान है या सिर्फ समय खरीदने की रणनीति?
अगर राजस्व बढ़ाने के ठोस उपाय नहीं किए गए, तो यह deferment आगे चलकर एक बड़े वित्तीय विस्फोट का कारण बन सकता है। कर्मचारियों का मनोबल गिरना, प्रशासनिक गति धीमी होना और राजनीतिक असंतोष बढ़ना—ये तीनों खतरे साफ दिखाई दे रहे हैं। सरकार को अब प्रतीकात्मक नहीं, संरचनात्मक सुधार करने होंगे।”

पहले जनता कहती थी—“नेता हमारी जेब काट रहे हैं”… अब नेता कह रहे हैं—“भाई, हमारी भी कट गई!”

हिमाचल की राजनीति अब Netflix सीरीज नहीं— एक लाइव ‘फाइनेंशियल थ्रिलर’ बन चुकी है।

राहत या रिस्क?

सरकार कह रही है—“पैसे बाद में लौटा देंगे” लेकिन सवाल ये है कब? कैसे? और तब तक सिस्टम कैसे चलेगा? यह फैसला एक Temporary Patch है या आने वाले बड़े संकट की ट्रेलर इसका जवाब अगले 6 महीने देंगे।

93 पार हुआ रु! जेब पर हमला! तेल, डॉलर और डर ने मचाया आर्थिक तूफान

Related posts