
मिडिल ईस्ट की जंग अब सिर्फ गोलियों तक सीमित नहीं रही ये अब दुनिया की रसोई और जेब तक पहुंच चुकी है। 22वें दिन हालात ऐसे हैं कि तेल की सप्लाई “ON” से सीधे “OFF” मोड में जा चुकी है। होर्मुज स्ट्रेट—जिसे दुनिया की ऊर्जा की धड़कन कहा जाता है—वो अब जाम है। लेकिन इस अफरा-तफरी में भारत के लिए एक rare ‘Good News’ निकली है।
होर्मुज: जहां से गुजरता है दुनिया का 20% तेल, वहां सन्नाटा क्यों?
होर्मुज स्ट्रेट, जहां से हर पांचवां तेल टैंकर गुजरता है, वहां पिछले 24 घंटे से एक भी टैंकर नहीं निकला। वजह? ईरान की सीधी चेतावनी—“गुजरे तो अंजाम भुगतो!”
नतीजा—सैकड़ों जहाज समुद्र में ऐसे खड़े हैं जैसे ट्रैफिक में फंसी गाड़ियां… बस फर्क इतना है कि यहां हॉर्न नहीं, डर बज रहा है।
भारत के लिए ‘ग्रीन सिग्नल’: टैंकर निकले तो कैसे?
जब पूरी दुनिया होर्मुज के बाहर इंतजार कर रही है, तब भारत के दो LPG टैंकरों को ग्रीन सिग्नल मिलना किसी ब्रेकिंग से कम नहीं। ये सिर्फ एक शिपिंग अपडेट नहीं—ये एक स्ट्रैटेजिक मूव है, जो दिखाता है कि भारत ने कूटनीति और टाइमिंग दोनों में बाजी मार ली है।
महंगाई का काउंटडाउन शुरू?
तेल रुका मतलब ट्रांसपोर्ट महंगा, गैस सिलेंडर महंगा, रोजमर्रा का सामान महंगा यानी जंग भले मिडिल ईस्ट में हो रही हो, लेकिन उसका बिल भारतीय किचन में आएगा।
एनर्जी एक्सपर्ट अमित मित्तल क्या बोले
“अगर होर्मुज स्ट्रेट 72 घंटे और ब्लॉक रहता है, तो ग्लोबल ऑयल प्राइस 120 डॉलर पार करना तय है। भारत जैसे इंपोर्ट-डिपेंडेंट देश के लिए इसका सीधा मतलब है—LPG से लेकर सब्जी तक सब महंगा। लेकिन भारत के दो टैंकरों को ग्रीन सिग्नल मिलना ये दिखाता है कि हमारी ऊर्जा कूटनीति सिर्फ कागजों पर नहीं, जमीन—या कहें समुद्र—पर भी काम कर रही है। ये राहत अस्थायी है, जश्न मनाने की नहीं, तैयारी करने की खबर है।”

दुनिया का डर vs भारत की राहत
दुनिया अभी भी होर्मुज के बाहर खड़ी है—डरी हुई, रुकी हुई, उलझी हुई। भारत—धीरे-धीरे सही—लेकिन रास्ता निकाल रहा है। यही फर्क है panic और planning में।
“जब दुनिया तेल ढूंढ रही है, भारत रास्ता ढूंढ रहा है”
बाकी देश जहां “कितना तेल मिलेगा?” में उलझे हैं, भारत पूछ रहा है—“कैसे निकलेंगे?” यही mindset गेम बदलता है।
राहत मिली है, लेकिन खतरा टला नहीं
दो टैंकर निकल गए—ठीक है। लेकिन सवाल अभी भी वही है अगर होर्मुज पूरी तरह बंद हुआ तो? जंग अभी जारी है… और इसका असर भी।
धामी का मास्टरस्ट्रोक या सियासी मजबूरी? 5 नए मंत्रियों से बदल गया गेम!
