वायरल फोटो के बाद गिरी कुर्सी! नासिक बाबा कांड में चाकणकर का इस्तीफा

भोजराज नावानी
भोजराज नावानी

महाराष्ट्र की सियासत में कभी-कभी इस्तीफे नहीं होते… बल्कि ‘साफ’ किए जाते हैं। 20 मार्च 2026—एक तारीख, जिसने अचानक सुर्खियों में ला दिया Rupali Chakankar का नाम। एक मुलाकात हुई, दरवाजा बंद हुआ… और बाहर निकली खबर—कुर्सी खाली
सवाल ये नहीं कि इस्तीफा क्यों दिया, सवाल ये है—क्या ‘दिल से दिया’ या ‘दिलवाया गया’?

CM मीटिंग के बाद ‘फाइनल कॉल’!

सूत्रों के मुताबिक, Devendra Fadnavis से हाई-प्रोफाइल मुलाकात के बाद कहानी अचानक बदल गई। मीटिंग खत्म… और कुछ ही घंटों में इस्तीफा तैयार। कागज पर ‘व्यक्तिगत कारण’, लेकिन सत्ता के गलियारों में चर्चा “यह इस्तीफा नहीं, सियासी निर्देश था।”

‘बाबा कनेक्शन’ बना राजनीतिक बम?

पूरा विवाद जुड़ता है उस नाम से, जो इस वक्त महाराष्ट्र की सियासत में सबसे बड़ा विस्फोटक मुद्दा बन चुका है Ashok Kharat

रेप आरोप, 150 करोड़ की संपत्ति, 58 वीडियो क्लिप… और अब सत्ता के चेहरे भी जांच के दायरे में। चाकणकर का इस कथित ‘बाबा’ के ट्रस्ट से जुड़ाव विपक्ष के लिए रेडीमेड हथियार बन गया।

सियासी ड्रामा: ‘इमेज बचाओ ऑपरेशन’

राजनीति में सबसे बड़ा नियम “छवि बचाओ, कुर्सी बच जाएगी” लेकिन जब छवि पर दाग लगे, तो कुर्सी ही कुर्बान करनी पड़ती है। विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम डैमेज कंट्रोल स्ट्रैटेजी का हिस्सा है, ताकि सरकार पर सीधा असर न पड़े।

NCP और सत्ता में ‘पावर वैक्यूम’

Nationalist Congress Party की महिला विंग की प्रमुख होने के नाते चाकणकर का इस्तीफा सिर्फ एक पद खाली नहीं करता यह पावर वैक्यूम पैदा करता है।

अब सवाल अगला चेहरा कौन? क्या यह पोस्ट ‘संतुलन राजनीति’ का नया कार्ड बनेगा?

SIT जांच: हर दिन नया खुलासा

IPS अधिकारी तेजस्विनी सातपुते के नेतृत्व में SIT जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे ‘बाबा कांड’ की परतें खुलती जा रही हैं। प्रॉपर्टी, ब्लैकमेलिंग, वीडियो क्लिप्स यह मामला अब सिर्फ क्राइम नहीं, बल्कि सियासत + स्कैंडल का कॉम्बो पैक बन चुका है।

ग्राउंड रियलिटी: जनता का भरोसा बनाम सियासत का खेल

जमीनी स्तर पर लोग पूछ रहे हैं “अगर महिला आयोग की अध्यक्ष ही विवादों में घिर जाए, तो न्याय की उम्मीद किससे?” यह इस्तीफा सिर्फ एक नाम नहीं हटाता, यह सिस्टम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा करता है।

Political Expert Ruby Arun का तीखा तंज 

“महाराष्ट्र की राजनीति अब वेब सीरीज बन चुकी है—हर एपिसोड में नया ट्विस्ट। Rupali Chakankar का इस्तीफा कोई ‘इमोशनल मोमेंट’ नहीं, बल्कि ‘पॉलिटिकल एडिटिंग’ है।
जब मामला Ashok Kharat जैसे हाई-वोल्टेज स्कैंडल से जुड़ जाए, तो सरकारें ‘रिएक्ट’ नहीं करतीं, ‘कट’ मारती हैं—और यहां वही हुआ।
सबसे दिलचस्प बात ये है कि सियासत में जिम्मेदारी कभी फिक्स नहीं होती, लेकिन बलि का बकरा हमेशा फिक्स होता है।
यह इस्तीफा बताता है कि सिस्टम में सच से ज्यादा अहम ‘इमेज मैनेजमेंट’ है—और यही हमारी राजनीति का सबसे बड़ा व्यंग्य है।”

‘इस्तीफा या सियासी संदेश?’ 

Rupali Chakankar का जाना एक संकेत है सत्ता में अब क्लीन-अप ऑपरेशन शुरू हो चुका है। लेकिन असली सवाल अभी भी जिंदा है—
क्या यह सिर्फ शुरुआत है? या आने वाले दिनों में और बड़े नाम गिरेंगे?

गोरखपुर में क्रिकेट का ‘गुरुकुल’! Vaas-Jaffer सिखाएंगे खेल

Related posts

Leave a Comment