जिंदा हूं! नेतन्याहू ने ईरान पर 20 दिन की जंग का ‘फाइनल हिसाब’ पेश किया

साक्षी चतुर्वेदी
साक्षी चतुर्वेदी

जब अफवाहें सोशल मीडिया पर “Breaking” बनकर दौड़ रही थीं, तभी स्क्रीन पर एक चेहरा आया… और कहानी बदल गई। Benjamin Netanyahu ने LIVE आकर सिर्फ बयान नहीं दिया—बल्कि पूरे narrative को ध्वस्त कर दिया।

“मैं जिंदा हूं, स्वस्थ हूं और आपके सामने खड़ा हूं।” एक लाइन… और सारी अफवाहें धूल में मिल गईं।

जंग का असली एजेंडा: तीन टारगेट, एक मिशन

नेतन्याहू ने साफ किया कि ये जंग कोई भावनात्मक प्रतिक्रिया नहीं, बल्कि calculated strategy है।

उन्होंने ‘Operation Roaring Lion’ के तीन core objectives बताए ईरान के परमाणु खतरे को खत्म करना। बैलिस्टिक मिसाइल क्षमता को नष्ट करना। ईरानी जनता के लिए “नई आज़ादी” का रास्ता बनाना।

“ये जंग सिर्फ बमों की नहीं, narrative control की भी है।”

होर्मुज स्ट्रेट: दुनिया की नब्ज पर नजर

नेतन्याहू का सबसे बड़ा geopolitical संकेत था—Strait of Hormuz का विकल्प। उन्होंने कहा कि अरब प्रायद्वीप से पाइपलाइन सीधे Mediterranean ports तक कनेक्शन।

मतलब साफ है “तेल का रास्ता बदलो, तो दुनिया की राजनीति बदलती है।”

साउथ पार्स हमला: बचाव या संदेश?

दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट South Pars पर हमले को लेकर उन्होंने खुलकर कहा “यह फैसला इजरायल का था, अमेरिका का नहीं।”

साथ ही यह भी माना कि Donald Trump ने भविष्य में ऐसे हमलों से बचने की सलाह दी है। ये वही जगह है जहां diplomacy और military strategy आमने-सामने खड़ी दिखती है।

ईरान पर बड़ा दावा: ‘20 दिन में खत्म ताकत’

नेतन्याहू ने दावा किया ईरान की nuclear capability खत्म। uranium enrichment रुक चुका। missile और drone production ठप।यह बयान जितना बड़ा है, उतना ही विवादित भी। क्योंकि ground reality अक्सर press conference से अलग होती है।

अमेरिका-इजरायल: ‘दोस्त या रणनीतिक साझेदार?’

नेतन्याहू ने बार-बार अमेरिका के साथ strong coordination की बात कही। “अमेरिका हमारा सबसे अच्छा दोस्त है।”

लेकिन साथ ही यह भी जोड़ा “हम अपने फैसले खुद लेते हैं।” यही modern geopolitics का paradox है दोस्ती भी, autonomy भी।

डिफेंस एक्सपर्ट की बड़ी चेतावनी

डिफेंस एक्सपर्ट अजीत उज्जैनकर कहते हैं,  “नेतन्याहू का यह बयान सिर्फ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं है, यह psychological warfare का हिस्सा है। जब कोई नेता सार्वजनिक रूप से अपनी ‘मौत की अफवाह’ को खारिज करता है और फिर दुश्मन की पूरी सैन्य क्षमता खत्म करने का दावा करता है, तो इसका मकसद सिर्फ सूचना देना नहीं होता, बल्कि दुश्मन के मनोबल को तोड़ना होता है।

लेकिन असली सवाल यह है कि क्या 20 दिन में किसी देश की nuclear और missile capability पूरी तरह खत्म की जा सकती है? इतिहास बताता है कि ऐसी क्षमताएं underground और decentralized होती हैं। इसलिए इन दावों को पूरी तरह सच मानना जल्दबाजी होगी। आने वाले हफ्ते तय करेंगे कि यह जीत है या सिर्फ narrative का illusion।”

जंग अब सिर्फ जमीन पर नहीं, दिमाग में भी

आज की जंग bullets से नहीं, बयान से भी लड़ी जा रही है। नेतन्याहू ने एक बात साफ कर दी “War is not just about destruction… it’s about perception.” और फिलहाल, perception की लड़ाई में हर देश अपनी-अपनी script लिख रहा है।

“Gas Plant पर वार,Trump घबराए, अब महंगा होगा Petrol?” भारत पर असर

Related posts

Leave a Comment