Kerala में BJP का Governor vs Minister, Bigg Boss स्टार भी मैदान में

साक्षी चतुर्वेदी
साक्षी चतुर्वेदी

केरल की राजनीति में इस बार सिर्फ चुनाव नहीं पूरा ‘रियलिटी शो’ चल रहा है। एक तरफ पूर्व राज्यपाल, दूसरी तरफ मौजूदा मंत्री… और बीच में Bigg Boss स्टार! Bharatiya Janata Party की नई लिस्ट ने साफ कर दिया ये चुनाव शांत नहीं होगा, यह हाई-वोल्टेज ड्रामा बनने जा रहा है।

दूसरी लिस्ट: 39 नाम और बड़ा संदेश

Bharatiya Janata Party ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है।
दिल्ली में हुई हाई-लेवल मीटिंग में Narendra Modi, Amit Shah और Rajnath Singh की मौजूदगी में इन नामों पर मुहर लगी।

मैसेज साफ है अनुभव + युवा + दलबदलू = जीत का फॉर्मूला।

आरानमूला: हाई-प्रोफाइल टक्कर

आरानमूला सीट इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में है। Kummanam Rajasekharan – BJP, Veena George – CPM, कांग्रेस का मजबूत उम्मीदवार। यह मुकाबला सिर्फ सीट नहीं इगो, अनुभव और इमेज का क्लैश है।

Bigg Boss से बैलेट बॉक्स तक

सबसे बड़ा सरप्राइज Robin Radhakrishnan को कुंदरा सीट से टिकट। युवा वोट बैंक को टारगेट करने का ये सीधा दांव है। राजनीति अब बदल चुकी है TRP वाले चेहरे अब वोट भी खींचेंगे।

दलबदलुओं का ‘गोल्डन टाइम’

CPI छोड़कर आए C.C. मुकुंदन नाटिका, कांग्रेस की वत्सला प्रसन्न कुमार पारावुर जो कल तक विरोध में थे आज वही “फ्रंटलाइन कैंडिडेट” हैं। राजनीति में ‘Welcome Offer’ हमेशा खुला रहता है।

अभी भी बाकी है सस्पेंस

पहली लिस्ट में 47 नाम थे, अब 39 और जुड़ गए। लेकिन त्रिवेंद्रम और कन्नूर जैसी सीटों पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। इशारा साफ है—
BJP अभी अपने ‘ट्रम्प कार्ड’ छुपाकर रख रही है।

पॉलिटिकल एक्सपर्ट की राय (सुरेन्द्र दुबे)

राजनीतिक विश्लेषक Surendra Dubey कहते हैं, “BJP इस बार केरल में सिर्फ मौजूदगी नहीं, बल्कि समीकरण बदलने की रणनीति पर काम कर रही है। उम्मीदवार चयन में प्रयोग साफ दिख रहा है।”

और तंज भी “ये चुनाव कम, एक्सपेरिमेंट ज्यादा लग रहा है।”

राजनीति अब ideology नहीं… strategy का खेल बन चुकी है। कल तक जो TV पर एंटरटेन कर रहा था आज वही वोट मांग रहा है। वोटर सोच रहा है “ये चुनाव है या casting call?”

क्या बदलेगा केरल का समीकरण?

इस लिस्ट से साफ है BJP अब “third player” बनकर नहीं रहना चाहती। वो सीधे मुकाबले में आना चाहती है और शायद गेम पलटने की तैयारी में है।

कांग्रेस के दिग्गज प्रद्युत बोरदोलोई ने बदला पाला—असम में सियासी भूचाल

Related posts

Leave a Comment