“मम्मी नहीं!”—7 साल की बेटी बनी ‘जीवन रक्षक’, मौत को मात देती चीख

शालिनी तिवारी
शालिनी तिवारी

रेल की पटरियों पर दौड़ती ट्रेनें आमतौर पर यात्रियों को मंज़िल तक पहुंचाती हैं लेकिन अलीगढ़ में एक पल ऐसा आया जब वही पटरी किसी की जिंदगी का आखिरी स्टेशन बनने वाली थी। और तभी एक सात साल की नन्ही आवाज़ गूंजी—“मम्मी नहीं!”
उस एक चीख ने मौत की रफ्तार को ब्रेक लगा दिया।

“स्टेशन बना जंग का मैदान”

Aligarh Railway Station पर उस दिन सब कुछ सामान्य था भीड़, announcements, आती-जाती ट्रेनें। लेकिन इस रोजमर्रा के शोर में एक मां की चुप्पी छिपी थी, जो भीतर से टूट चुकी थी।

महिला प्लेटफॉर्म पर बैठी थी, लेकिन दिमाग में चल रहा था “exit plan”। जैसे ही ट्रेन की आवाज़ करीब आई, उसने पटरी की तरफ कदम बढ़ाए और कहानी खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई।

“7 साल की बेटी: उस दिन की असली हीरो”

यहीं entry होती है उस छोटी सी बच्ची की, जिसने उस पल में situation को पढ़ लिया जैसे जिंदगी की किताब उसने बिना पढ़े समझ ली हो।

उसने अपनी मां का हाथ पकड़ा… कसकर।और चिल्लाई—“मम्मी नहीं!”

यह कोई डायलॉग नहीं था, यह life-saving alarm था। उसकी आवाज़ इतनी तेज थी कि आसपास खड़े लोग और GRP के जवान तुरंत दौड़ पड़े।

कुछ सेकंड का फर्क था… और उसी फर्क ने जिंदगी को बचा लिया।

“रेलवे पुलिस की तेजी: सेकंड्स में रेस्क्यू”

मौके पर मौजूद रेलवे पुलिस (GRP) ने बिना देर किए महिला को पीछे खींच लिया। भीड़ इकट्ठा हो गई लेकिन उस वक्त कोई spectator नहीं था, हर कोई emotionally involved था।

महिला को सुरक्षित किनारे लाया गया और एक बड़ा हादसा headline बनने से पहले ही रुक गया।

“घरेलू कलह: टूटती जिंदगी की वजह”

जांच में सामने आया कि महिला घरेलू हिंसा और लगातार तनाव से जूझ रही थी। पति का शराब पीना और मारपीट… धीरे-धीरे उसकी हिम्मत को खा गया था। वो बांदा जाने निकली थी, शायद उम्मीद के साथ लेकिन स्टेशन पहुंचते-पहुंचते उम्मीद हार गई।

यही वो मोड़ था जहां जिंदगी और हार के बीच बस एक नन्हा हाथ खड़ा था।

“Ground Voice: सोशल वर्कर का तीखा सच”

सोशल वर्कर नाज़िश हुसैन ने इस घटना पर गहरी बात कही, “हम समाज में बच्चों को ‘future’ कहते हैं, लेकिन सच यह है कि कई बार वही present बचाते हैं। यह घटना सिस्टम पर भी सवाल है जब एक बच्ची समझ सकती है कि जिंदगी की कीमत क्या है, तो बड़े लोग क्यों हार मान लेते हैं?”

उनकी बात सुई की तरह चुभती है… लेकिन सच अक्सर ऐसा ही होता है।

“समाज के लिए आईना”

यह घटना सिर्फ एक rescue story नहीं… यह समाज के चेहरे पर रखा आईना है। जहां घरेलू हिंसा, मानसिक तनाव और चुप्पी मिलकर इंसान को किनारे तक ले जाते हैं। लेकिन कभी-कभी एक छोटी सी आवाज़, एक मासूम हाथ, पूरी कहानी बदल देता है।

उस दिन अलीगढ़ स्टेशन पर ट्रेन नहीं रुकी थी रुकी थी एक जिंदगी। और उसे रोकने वाली कोई पुलिस नहीं, कोई सिस्टम नहीं बल्कि एक 7 साल की बेटी थी, जिसने साबित कर दिया “Hero size से नहीं, हिम्मत से बनते हैं।”

“हॉस्पिटल पर हमला, 400 मौतें! Pakistan का खुला नरसंहार?”

Related posts

Leave a Comment