नामित पार्षद नहीं, 2027 की बिसात! जाति, महिला और समीकरण का पूरा गेम

शालिनी तिवारी
शालिनी तिवारी

कानपुर में जो हुआ, वह सिर्फ “नामांकन” नहीं था… यह एक साइलेंट पॉलिटिकल मूव था. 10 नाम… 10 चेहरे…लेकिन हर नाम के पीछे एक पूरा समीकरण छिपा हुआ है. आने वाले विधानसभा चुनाव की आहट के बीच BJP ने नगर निगम के जरिए अपनी पहली “वार्म-अप चाल” चल दी है.

और इस चाल में शोर कम…मैसेज ज्यादा है.

10 पार्षद या 10 समीकरण?

नगर विकास विभाग की सूची आई…और उसमें 10 नाम चमक गए. विजय सिंह सेंगर से लेकर सुभाष गौड़ तक हर नाम अपने साथ एक सामाजिक बैलेंस लेकर आया है.

यहां जाति है, यहां क्षेत्र है, और यहां संगठन का वफादार कैडर भी है. यानी यह सिर्फ लिस्ट नहीं एक “मिनी इलेक्शन ब्लूप्रिंट” है.

राजनीतिक विश्लेषक सुरेन्द्र दुबे का कहना है, “ये नाम पार्षद नहीं, बूथ मैनेजमेंट के ‘कमांडर’ हैं. चुनाव अभी दूर है, तैयारी शुरू हो चुकी है.”

महिलाओं की एंट्री: प्रतिनिधित्व या रिसेट बटन?

कमला साहू और निधि बाजपेयी को शामिल कर BJP ने साफ संकेत दिया है कि “महिला वोट बैंक अब सिर्फ नारा नहीं, स्ट्रेटेजी है.”

लेकिन सवाल यह भी है क्या यह असली भागीदारी है या सिर्फ पॉलिटिकल बैलेंस का एक हिस्सा? सियासत में जवाब अक्सर सीधा नहीं मिलता.
वह संकेतों में आता है… और यह भी एक संकेत है.

कानपुर से आगे: पूरा यूपी टारगेट पर

यह खेल सिर्फ कानपुर तक सीमित नहीं है. घाटमपुर, बिल्हौर, बिठूर, शिवराजपुर हर जगह छोटे-छोटे मोहरे सेट किए जा रहे हैं. फिर प्रयागराज और झांसी में भी वही पैटर्न. यानी यह “लोकल” नहीं पूरी तरह “स्टेट-वाइड डिजाइन” है.

जहां हर शहर में एक ही फॉर्मूला लागू हो रहा है “लोकल फेस + सोशल बैलेंस + लॉयल कैडर”.

जाति गणित: साइलेंट लेकिन सटीक

इस लिस्ट की सबसे दिलचस्प बात है इसका कास्ट कैलिब्रेशन. हर वर्ग को टच करने की कोशिश किसी को ओवर, किसी को अंडर नहीं.

यानी सियासत का वही पुराना नियम “जो दिखता है, वही बिकता है… और जो संतुलित है, वही टिकता है.”

असली खेल: संगठन या सत्ता का रोडमैप?

कागज पर यह “संगठन मजबूत करने” का फैसला है. लेकिन जमीन पर यह “2027 की तैयारी” है. पार्षद सिर्फ नगर निगम में नहीं बैठते वे मोहल्लों में असर बनाते हैं. और चुनाव मोहल्लों से ही जीते जाते हैं. इसलिए यह कदम छोटा दिखता है लेकिन इसका असर बड़ा होने वाला है.

नामांकन नहीं, सियासी निवेश

कानपुर की यह सूची एक साधारण प्रशासनिक फैसला नहीं है. यह एक निवेश है वोट बैंक में, समीकरण में और भविष्य में. जहां हर नाम एक वोट की लाइन जोड़ता है और हर चेहरा एक संदेश देता है. सियासत की यही खूबसूरती है यह कभी सीधे नहीं बोलती बस चाल चलती है.

माया का प्रहार- PDA सिर्फ वोट का जुगाड़, कांशीराम को भारत रत्न की मांग

नामित पार्षद एवं सदस्य – पूरी लिस्ट (सिटी-वाइज)

कानपुर नगर निगम (पार्षद)

  1. सरदार नीतू सिंह
  2. राजेश श्रीवास्तव
  3. दिनेश बाबा सविता
  4. रमेश चंद्र हटी वाल्मीकि
  5. विजय पटेल (विनय)
  6. आदित्य शुक्ला
  7. कमला साहू
  8. निधि बाजपेयी
  9. सुभाष गौड़

कानपुर – सदस्य (अन्य नाम)

  1. रमेश चंद्र हटी वाल्मीकि
  2. राजेश सिंह
  3. शोभित सेंगर
  4. सीता श्री
  5. हरिओम गुप्ता
  6. गोविंद सचिव

बिल्हौर नगर पंचायत

  1. ओमी कुशवाहा
  2. विपिन प्रजापति
  3. सुनीता कटियार
  4. राम नारायण गुप्ता
  5. अनुज अवस्थी

बिठूर नगर पंचायत

  1. हरिश्चंद्र गोस्वामी
  2. राम किशोर कुशवाहा
  3. बिट्टन वर्मा

शिवराजपुर नगर पंचायत

  1. मनोज पाण्डेय
  2. राम सेवक सिंहल
  3. अभिषेक विश्वकर्मा

प्रयागराज

  • अखिलेश सिंह
  • राजेश कुशवाहा

झांसी

  1. धर्म कसौरिया
  2. कमलेश कुशवाहा
  3. सुनील विश्वकर्मा
  4. प्रीति माहौर

Related posts