TMC Rajya Sabha Candidates 2024: मेनका पहली LGBTQ सांसद

शालिनी तिवारी
शालिनी तिवारी

16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए All India Trinamool Congress ने अपने चार उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी प्रमुख Mamata Banerjee ने इस बार जो टीम चुनी है, उसमें कानून, पुलिस, संगीत और सिनेमा का अनोखा कॉकटेल दिखता है।

उम्मीदवार हैं:
वरिष्ठ वकील Menaka Guruswamy,
बंगाल के पूर्व डीजीपी Rajeev Kumar,
मंत्री और गायक Babul Supriyo,
और अभिनेत्री Koel Mallick

सियासत में इसे कहते हैं: Balanced Thali Strategy।

मेनका गुरुस्वामी: कोर्टरूम की आवाज, अब संसद में?

सबसे ज्यादा चर्चा मेनका गुरुस्वामी की हो रही है। वही वकील जिन्होंने 2018 में सुप्रीम कोर्ट में धारा 377 को असंवैधानिक घोषित करवाने की ऐतिहासिक लड़ाई लड़ी।

अगर वे राज्यसभा पहुंचती हैं, तो खुलकर अपनी LGBTQ पहचान स्वीकार करने वाली पहली सांसदों में शामिल हो सकती हैं। यह चयन सिर्फ एक टिकट नहीं, एक संदेश भी है। TMC खुद को प्रगतिशील और inclusive राजनीति के फ्रेम में फिट करना चाहती है। सवाल यह है कि संसद की बहसों में यह प्रगतिशीलता कितनी सहज रहेगी।

ऑक्सफोर्ड-हार्वर्ड से दिल्ली दरबार तक

मेनका का करियर textbook example है। 1997 में पूर्व अटॉर्नी जनरल अशोक देसाई के साथ शुरुआत। फिर ऑक्सफोर्ड और हार्वर्ड की पढ़ाई।

2019 में उन्हें वैश्विक स्तर पर 100 प्रभावशाली विचारकों में जगह मिली। संवैधानिक मामलों में उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है। राजनीति में entry उनके लिए नया मंच है, लेकिन बहस उनके लिए पुरानी कला।

और सियासी समीकरण

राजीव कुमार का प्रशासनिक अनुभव, बाबुल सुप्रियो की राजनीतिक-सांस्कृतिक पहचान और कोयल मल्लिक का स्टार अपील। यह लाइनअप बताता है कि TMC सिर्फ कानून की लड़ाई नहीं, perception की लड़ाई भी लड़ रही है। पूर्व में ED छापों के खिलाफ I-PAC मामले में मेनका ने पार्टी का कानूनी बचाव किया था। अब उन्हें विधायी भूमिका देना loyalty और strategy दोनों का मिश्रण माना जा रहा है।

संदेश साफ है, लेकिन मंजिल?

राज्यसभा चुनाव में यह सूची कई लेयर्स खोलती है। एक तरफ LGBTQ अधिकारों की आवाज, दूसरी तरफ law and order का चेहरा, तीसरी तरफ सांस्कृतिक ग्लैमर। राजनीति अब सिर्फ ideology नहीं, optics भी है।

अब देखना यह है कि संसद के उच्च सदन में यह “ड्रीम टीम” केवल प्रतीक बनेगी या नीति निर्माण में भी अपनी अलग छाप छोड़ेगी।

Awanish Awasthi एक्सटेंशन, विरोधियों का टेंशन एक साल और

Related posts

Leave a Comment