
ICC T20 World Cup 2026 इटली क्रिकेट के लिए सपनों जैसा टूर्नामेंट रहा। पहली बार उनकी मेंस टीम ने इस ग्लोबल मंच पर कदम रखा और अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा।
हालांकि Super 8 तक का सफर तय नहीं हो सका, लेकिन 12 फरवरी 2026 को नेपाल पर 10 विकेट की जीत ने इटली को इतिहास के पन्नों में जगह दिला दी।
लेकिन मैदान पर मिली सराहना के बीच, बोर्डरूम में एक ऐसा विवाद खड़ा हो गया जिसने Italian cricket ecosystem को हिला दिया।
Serious Allegation: FCRI Official Under Scanner
बीबीसी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रबाथ ऐक्नेलिगोडा पर एक महिला क्रिकेटर ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। वह फेडराजिओन क्रिकेट इटालिआना (FCRI) में महिला क्रिकेट के संयोजक थे। आरोप है कि उन्होंने टीम की एक सदस्य को अनुचित तरीके से छुआ।
खिलाड़ी की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। मार्च 2025 में पुलिस में शिकायत दर्ज हुई, नवंबर में जांच शुरू हुई और दिसंबर में ऐक्नेलिगोडा से पूछताछ की गई।
Suspension, But Questions Remain
FCRI ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही यह भी बताया गया कि आरोपी के वकील ने आरोपों को खारिज किया है। फेडरेशन ने ऐक्नेलिगोडा को सस्पेंड कर दिया था, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार वे हालिया ICC T20 World Cup 2026 के दौरान टीम के साथ मौजूद थे।

यही बिंदु सबसे ज्यादा सवाल खड़े कर रहा है अगर जांच जारी थी, तो presence क्यों allowed थी?
Performance vs. Governance
इटली की मेंस टीम ने ग्रुप C में चार मुकाबले खेले और एक यादगार जीत दर्ज की। नेपाल के खिलाफ 10 विकेट से जीत ने क्रिकेट जगत को चौंका दिया। लेकिन खेल प्रशासन में पारदर्शिता और accountability उतनी ही जरूरी है जितनी pitch पर discipline।
“Scoreboard चमक रहा था, पर अंदर का सिस्टम flicker कर रहा था।”
Bigger Debate: Sports Bodies & Accountability
यह मामला सिर्फ Italy तक सीमित नहीं है। यह global sports governance पर भी सवाल खड़ा करता है क्या federations में internal complaint mechanisms मजबूत हैं? क्या महिला खिलाड़ियों के लिए safe environment सुनिश्चित है? क्या suspension के बाद भी influence बना रहता है? Cricket romanticism अपनी जगह है, लेकिन institutional responsibility उससे कहीं बड़ी है।
Last Moment पर Artemis 2 Launch Postpone
