ASP Anuj Chaudhary समेत 12 UP Police पर FIR का आदेश

अजमल शाह
अजमल शाह

उत्तर प्रदेश के संभल जिले से आई यह खबर सिर्फ एक अदालती आदेश नहीं, बल्कि सिस्टम के आईने के सामने खड़ा एक तीखा सवाल है।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) विभांशु सुधीर की अदालत ने चर्चित पुलिस अफसर ASP अनुज चौधरी समेत UP Police के 12 कर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश देकर पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है।

यह मामला संभल हिंसा से जुड़ा है, जिसमें एक युवक को गोली मारे जाने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। अदालत ने साफ किया कि मामला इतना गंभीर है कि इसे नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।

Father’s Plea vs Police Power

नखासा थाना क्षेत्र निवासी यामिन ने 6 फरवरी 2024 को अदालत का दरवाज़ा खटखटाया था। उनका आरोप है कि उनका बेटा आलम, जो रोज़ी-रोटी के लिए टोस्ट बेचने निकला था, 24 नवंबर 2024 को शाही जामा मस्जिद इलाके के पास पुलिस फायरिंग का शिकार हो गया।

आरोपों के घेरे में तत्कालीन CO अनुज चौधरी और कोतवाली इंस्पेक्टर अनुज तोमर समेत कुल 12 पुलिसकर्मी हैं। यामिन का दावा है कि गोली लगने के बाद बेटा पुलिस के डर से छिपकर इलाज कराने को मजबूर हुआ।

सवाल सीधा है: अगर डर कानून से ज़्यादा हो जाए, तो लोकतंत्र किस दिशा में जा रहा है?

CJM Court का सख्त संदेश

9 जनवरी 2026 को हुई सुनवाई में CJM कोर्ट ने कहा कि “प्रथम दृष्टया आरोप गंभीर हैं और FIR दर्ज किया जाना आवश्यक है।”

हालांकि आदेश की लिखित कॉपी देर रात होने के कारण तत्काल उपलब्ध नहीं हो सकी, लेकिन कोर्ट के निर्देश की पुष्टि हो चुकी है।
याचिकाकर्ता के वकील चौधरी अख्तर हुसैन ने इसे “न्याय की ओर पहला कदम” बताया।

Police कार्रवाई पर अब उल्टा सवाल

अब तक संभल हिंसा मामले में पुलिस ने 79 उपद्रवियों की गिरफ्तारी, 12 FIR, 1128 पन्नों की चार्जशीट दायर की है। इस चार्जशीट में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और सपा विधायक इकबाल महमूद के बेटे समेत 23 नामजद आरोपी शामिल हैं।

लेकिन अब कहानी ने टर्न ले लिया है। जिस पुलिस ने कार्रवाई की, अब वही जांच के दायरे में है।

Power कभी-कभी इतना भारी हो जाता है कि खुद को ही कुचल देता है।

यह आदेश सिर्फ FIR नहीं है, यह एक precedent है। यह याद दिलाता है कि Uniform authority देती है, immunity नहीं।

अब देखना होगा कि जांच किस दिशा में जाती है और क्या यह मामला police accountability की नई लकीर खींच पाएगा या फिर फाइलों में गुम हो जाएगा।

SC की मुहर, लेकिन शर्तों के साथ: अब्बास अंसारी को बेल, फ्रीडम with GPS मोड!

Related posts

Leave a Comment