
अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने एक बार फिर से अपने चिर-परिचित अंदाज में दुनिया को चौंका दिया। वेनेजुएला के राष्ट्रपति Nicolas Maduro की गिरफ्तारी के बाद, ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने खुद को ‘Acting President of Venezuela’ बताया।
ट्रंप ने जो फोटो शेयर की वह किसी Wikipedia पेज के एडिटेड स्क्रीनशॉट जैसी लग रही थी। असली Wikipedia पेज पर ऐसी कोई जानकारी अपडेट नहीं की गई है।
इस पोस्ट ने अंतरराष्ट्रीय अटकलों को और तेज कर दिया है कि क्या अमेरिका अब वेनेजुएला की कमान अपने हाथ में लेने वाला है।
Operation Absolute Resolve: अमेरिकी कार्रवाई
3 जनवरी 2026 को अमेरिका ने ‘Operation Absolute Resolve’ शुरू किया। वेनेजुएला पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले। राष्ट्रपति Maduro और पत्नी Cilia Flores को हिरासत में लिया गया। फिलहाल न्यूयॉर्क में Maduro पर नार्को-आतंकवाद, ड्रग तस्करी और हथियारों के गंभीर आरोप।
Interim Government और ट्रंप की दखल
Maduro की गिरफ्तारी के बाद, वेनेजुएला के सुप्रीम कोर्ट ने उपराष्ट्रपति Delsy Rodriguez को अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त किया। लेकिन ट्रंप ने कहा कि “अमेरिका तब तक Venezuela चलाएगा जब तक एक सुरक्षित और उचित सत्ता परिवर्तन नहीं हो जाता।”
उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अमेरिकी तेल कंपनियां वेनेजुएला के बुनियादी ढांचे की मरम्मत करेंगी ताकि अमेरिका अपने निवेश की वसूली कर सके।
यानी तेल, सत्ता और राजनीति — सबका तड़का अमेरिका ने एक पोस्ट में डाल दिया।
Global Politics का तीखा सच
Venezuela की सत्ता का खेल अब सीधे अंतरराष्ट्रीय अखाड़े में। Trump का खुद को Acting President बताना, संघर्ष और तनाव की नई लहर। तेल और निवेश का आर्थिक सियासी तड़का एक लाइन में कहें तो — Trump = Twitter + Realpolitik का मेल।
यह NRC जैसा है’, सपा प्रमुख अखिलेश का चुनाव आयोग और BJP पर बड़ा हमला
