
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर एक लंबा और तीखा पोस्ट साझा करते हुए भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार पर सीधा हमला बोला है।
अपने पोस्ट में अखिलेश यादव ने भाजपा शासित राज्यों की घटनाओं का हवाला देते हुए पार्टी के विकास और सुशासन के दावों को कटघरे में खड़ा किया और जनता से बड़ा सवाल पूछा— “क्या लोग अब भी सांप्रदायिकता का चश्मा पहनकर भाजपा को वोट देंगे?”
‘इंसानियत बची है तो आईने में देखिए’ – अखिलेश यादव
पोस्ट की शुरुआत में अखिलेश यादव ने बेहद कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने लिखा कि— अगर भाजपा समर्थकों में जरा भी इंसानियत, विवेक और संवेदना बची है, तो उन्हें अपने घर की बहन-बेटियों की ओर देखकर खुद से सवाल करना चाहिए।
उन्होंने दावा किया कि जिन सरकारों को “डबल इंजन” कहा जाता है, वे अब भ्रष्टाचार, नफरत और अपराध की पहचान बन चुकी हैं।
सियासी भाषा में कहें तो अखिलेश ने सीधे “वोट बैंक की अंतरात्मा” को झकझोरा है।

राज्यों के उदाहरण गिनाकर BJP को घेरा
अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में कई राज्यों का जिक्र करते हुए भाजपा सरकारों की कथित विफलताओं को गिनाया—
- उत्तराखंड: बेटी के लिए न्याय की गुहार
- उत्तर प्रदेश: जहरीले सिरप से मौतें, GST अफसर के घर करोड़ों की बरामदगी
- मध्य प्रदेश: दलितों पर अत्याचार, आंबेडकर की तस्वीरें जलाने का आरोप
- दिल्ली: प्रदूषण से लोग “सांस के लिए तरसते” हालात
- महाराष्ट्र: विपक्षी उम्मीदवारों को चुनाव से रोकने के आरोप
- बिहार: शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब और भ्रष्टाचार
- राजस्थान-गुजरात-हरियाणा: अरावली पर्वतमाला को नुकसान, किसान नाराज़
- छत्तीसगढ़-ओडिशा: अल्पसंख्यकों के त्योहारों पर हमले, आदिवासी जमीन का मुद्दा
‘PDA समाज पर अत्याचार’ का आरोप
पोस्ट के अंत में अखिलेश यादव ने PDA (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) समाज पर अत्याचार, बढ़ती बेरोजगारी, घटते कारोबार और समाज में फैलती नफरत को देश के भविष्य के लिए गंभीर खतरा बताया।
उन्होंने चेतावनी दी कि— सांप्रदायिक उन्माद और सामाजिक अन्याय भारत की बुनियाद को कमजोर कर रहा है।
श्रद्धा का सैलाब! पौष पूर्णिमा पर 65 लाख की डुबकी, प्रयागराज बना Mini Kumbh
