नया साल, नए नियम! LPG ने जलाया, PNG ने बचाया, सैलरी मुस्कुराई

गौरव त्रिपाठी
गौरव त्रिपाठी

आज से साल 2026 की औपचारिक शुरुआत हो चुकी है और इसके साथ ही सरकार ने ऐसे कई नियम लागू कर दिए हैं, जिनका सीधा असर आपकी जेब, सैलरी और फाइनेंशियल प्लानिंग पर पड़ने वाला है।
अगर आप सोच रहे हैं कि नया साल सिर्फ पार्टी और रेजोल्यूशन तक सीमित है, तो जनाब—नियमों ने भी नए कपड़े पहन लिए हैं।

LPG Cylinder: कमर्शियल गैस ने बढ़ाया ‘Business Pressure’

नए साल के पहले ही दिन 19 किलो वाले Commercial LPG cylinder की कीमत 111 रुपये बढ़ा दी गई है। दिल्ली: ₹1580.50 → ₹1691.50, कोलकाता: ₹1684 → ₹1795, मुंबई: ₹1531 → ₹1642.50, होटल, ढाबे और छोटे कारोबारियों के लिए ये बढ़ोतरी किसी Extra Tadka से कम नहीं।

राहत की बात ये है कि 14.2 किलो घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ।

PNG Price Cut: Kitchen ने ली राहत की सांस

जहां LPG महंगी हुई, वहीं PNG सस्ती कर दी गई।

  • दिल्ली: ₹47.89 प्रति SCM
  • गुरुग्राम: ₹46.70
  • नोएडा-ग्रेटर नोएडा-गाजियाबाद: ₹47.76

यानी गैस चूल्हे पर सीटी अब थोड़ी सस्ती पड़ेगी।

PAN-Aadhaar Link Deadline खत्म: अब गलती भारी

अगर आपने 31 दिसंबर तक PAN-Aadhaar लिंक नहीं कराया, तो आज से:

  • PAN हो जाएगा Inoperative
  • Tax filing, refund, bank काम हो सकते हैं अटक
  • सरकारी योजनाओं में भी रुकावट

PAN बोले – “Link नहीं किया? तो Bye-Bye!”

8th Pay Commission लागू: Salary खुश, लेकिन थोड़ा सब्र

आज से 8वां वेतन आयोग लागू हो गया है।

  • 50 लाख कर्मचारी
  • 69 लाख पेंशनर्स
  • Basic salary में 20–35% तक बढ़ोतरी की संभावना

हालांकि, पैसा immediately account में नहीं आएगा, लेकिन उम्मीदों का बैलेंस जरूर बढ़ गया है।

WhatsApp-Telegram Rules: Fake Account पर फुल स्टॉप

अब:

  • मोबाइल नंबर कम से कम 90 दिन active होना जरूरी
  • Web version 6 महीने में auto logout
  • Fake accounts और fraud रोकना मकसद

मतलब अब “फर्जी प्रोफाइल” की दुकान बंद।

Farmer ID अनिवार्य: बिना ID नहीं मिलेगा PM-Kisan पैसा

UP, Bihar, MP जैसे राज्यों में Farmer ID जरूरी बिना ID के ₹6000 की PM-Kisan किस्त अटक सकती है।

Bank FD Rates बदलीं: निवेश से पहले ज़रूर चेक करें

SBI, HDFC, PNB समेत कई बैंकों ने FD interest rates बदलीं।  FD कराने से पहले bank की नई rates देखना अब compulsory homework है।

Credit Score अब हर हफ्ते अपडेट

आज से Credit score हर 7 दिन में अपडेट। Time पर EMI = Fast improvement Good behaviour का reward अब जल्दी मिलेगा।

Petrol-Diesel Rates Updated

1 जनवरी से Petrol, Diesel और Aviation Fuel की नई कीमतें लागू। शहर-शहर रेट अलग-अलग।

New Tax Law & New Tax Form: Planning Mode ON

  • Income Tax Act 1961 हटाने की तैयारी
  • 1 अप्रैल 2026 से नया टैक्स कानून
  • नया टैक्स फॉर्म ज्यादा detailed

 टैक्स अब बोलेगा – “Details दो, shortcut नहीं।”

नया साल कह रहा है – “कमाओ ज़्यादा, खर्च सोच-समझकर, और नियम ignore मत करना।”

कुर्सियों की शिफ्टिंग! राष्ट्रपति भवन से लेकर DGFT तक IAS गेम चेंज

Related posts