दिवाली 2025 का सुपरशुभ टाइम और राशिफल एक क्लिक में!

शालिनी तिवारी
शालिनी तिवारी

20 अक्टूबर 2025, सोमवार को पूरे भारत में दीपों का पर्व दिवाली मनाया जा रहा है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा कर सुख, समृद्धि, और धन की प्राप्ति के लिए आशीर्वाद मांगा जाता है।

लक्ष्मी-गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त (City-wise)

द्रिक पंचांग के अनुसार, पूजन का सर्वमान्य समय शाम 5:46 से रात 8:18 तक है, लेकिन शहर अनुसार यह थोड़ा-थोड़ा भिन्न है।

कुछ प्रमुख शहरों के अनुसार पूजन मुहूर्त:

शहर पूजन का समय
दिल्ली शाम 07:08 – रात 08:18
मुंबई शाम 07:41 – रात 08:41
लखनऊ शाम 06:56 – रात 08:04
जयपुर शाम 07:16 – रात 08:25
पुणे शाम 07:38 – रात 08:37
अहमदाबाद शाम 07:36 – रात 08:40
पटना शाम 06:59 – रात 08:32
हैदराबाद शाम 07:21 – रात 08:19
चंडीगढ़ शाम 07:06 – रात 08:19

नोट: आपके शहर का सटीक मुहूर्त जानने के लिए Drik Panchang पर चेक करें।

दीप जलाते समय करें इस मंत्र का जाप

“शुभं करोति कल्याणं, आरोग्यं धनसंपदा।
शत्रुबुद्धिविनाशाय, दीपकाय नमोऽस्तु ते।।”

मंत्र का अर्थ:
यह दीपक शुभता, स्वास्थ्य, धन-संपत्ति और दुश्मनों की बुद्धि का नाश करता है। इसीलिए, दीप प्रज्वलन से पहले इस मंत्र का जाप अवश्य करें।

आज का पंचांग और नवग्रह स्थिति

  • तिथि: कार्तिक कृष्ण पक्ष अमावस्या
  • नक्षत्र: हस्त और चित्रा
  • योग: वैधृति, विष्कुम्भ
  • ग्रह स्थिति:
  • राहु: कुंभ में
  • केतु: सिंह में
  • शनि: मीन में
  • बृहस्पति: कर्क में
  • चंद्र-शुक्र: कन्या में
  • मंगल-बुध-सूर्य: तुला में

मेष:

उत्साह और आनंद से भरा दिन। कार्यस्थल पर प्रभावशाली रहेंगे। प्रेम प्रस्तावों में निराशा मिल सकती है।

वृषभ:

व्यस्त दिन, लेकिन आनंदित रहेंगे। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। धन लाभ संभव।

मिथुन:

सुबह मानसिक अशांति, लेकिन दोपहर बाद स्थिरता। निवेश से लाभ, नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग।

कर्क:

व्यवसाय में लाभ, वैवाहिक प्रस्ताव सफल। धार्मिक कार्यों में रुचि।

सिंह:

चिड़चिड़ा व्यवहार घर का माहौल बिगाड़ सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत।

कन्या:

आलोचना से तनाव, लेकिन यात्रा और नए संबंध बनेंगे। झूठे आरोपों से सावधान।

तुला:

मानसिक तनाव में कमी। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी। निर्णय लेने की क्षमता में सुधार।

वृश्चिक:

अतिथियों से विवाद संभव। पूजा-पाठ में मन लगेगा।

धनु:

विवाह चर्चाएं सफल, लेकिन व्यापार में नुकसान से सतर्क रहें। पुराने निवेश से लाभ।

मकर:

नए अनुबंध से व्यापार में लाभ। वाहन क्रय के योग।

कुम्भ:

प्रशासनिक क्षेत्र में व्यस्तता। निजी रिश्तों में तनाव संभव।

मीन:

लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे। सिंगल जातकों को नया अवसर।

अंतिम सलाह: तिजोरी और पूजा स्थान पर करें ये 5 उपाय

  1. लाल कपड़ा बिछाकर लक्ष्मी जी की मूर्ति रखें
  2. कमल का फूल अर्पित करें
  3. चांदी का सिक्का तिजोरी में रखें
  4. 11 कौड़ियां हल्दी में भिगोकर रखें
  5. “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें

Related posts

Leave a Comment