
इस दीपावली, यूपी सरकार पटाखे नहीं फोड़े — स्कॉलरशिप फोड़ी! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोक भवन में OBC छात्रों के लिए छात्रवृत्ति महाउत्सव का आयोजन किया। अब छात्रवृत्ति भी मिल रही है ‘One Click Pe, Direct Khata Me!’
अब तक का सबसे तेज़ स्कॉलरशिप वितरण
पहली बार ऐसा हुआ जब सरकार ने अक्टूबर-नवंबर का इंतज़ार नहीं किया, और सितंबर से ही स्कॉलरशिप ट्रांसफर शुरू कर दी।
- पहला चरण: ₹62.13 करोड़, 2.5 लाख छात्रों को
- दूसरा चरण: ₹126.68 करोड़, 4.83 लाख छात्रों को
कुल मिलाकर ₹188 करोड़ की स्कॉलरशिप धन वर्षा हो चुकी है!
CM के ड्रीम प्रोजेक्ट में छात्र बनेंगे Future-Ready
राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने खुद बताया कि – “2025-26 से प्रक्रिया तेज, पारदर्शी और 100% डिजिटल बना दी गई है। अब कोई भी छात्र आर्थिक कमी के कारण पढ़ाई से न रुके।”
‘शताब्दी संकल्प 2047’ को पूरा करने के लिए शिक्षा को हथियार और स्कॉलरशिप को ढाल बनाया जा रहा है।

बजट नहीं, स्कॉलरशिप का बंपर बूस्ट!
| योजना का नाम | 2016-17 बजट | 2025-26 बजट |
|---|---|---|
| पूर्वदशम छात्रवृत्ति | ₹107.33 Cr | ₹325 Cr |
| दशमोत्तर शुल्क प्रतिपूर्ति | ₹984.62 Cr | ₹2500 Cr |
| शादी अनुदान | ₹141.55 Cr | ₹200 Cr |
| कंप्यूटर प्रशिक्षण | ₹11 Cr | ₹35 Cr |
| छात्रावास अनुरक्षण | ₹0 | ₹5 Cr |
Total Boost: पिछड़ा वर्ग विभाग का बजट 2.5x से भी ज्यादा बढ़ा दिया गया।
2016 में जहां स्कीम ‘कैलकुलेटर’ से चलती थी, अब वो ‘क्लाउड सर्वर’ पर दौड़ रही है।
सब कुछ अब DBT + आधार + OTP
- स्कॉलरशिप सीधे बैंक खाते में
- कोई दलाल, कोई लाइन, कोई चक्कर नहीं
- स्कीम की निगरानी रियल-टाइम
- “बैंक पासबुक अब प्रगति का प्रमाणपत्र है।”
युवा बोले: “स्कॉलरशिप आई, तो लाइफ सेट हुई!”
छात्रों में खुशी की लहर, माता-पिता बोले – “पहली बार समय से पैसा आया, अब ट्यूशन फीस भी समय से जाएगी और बेटे का भविष्य भी।”
“पटाखे छूटेंगे लिमिट में, पुलिस रहेगी अलर्ट मोड में!”
