
IMD (भारतीय मौसम विभाग) की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार La Nina इस बार सर्दियों में कुछ ज़्यादा ही एक्टिव रहेगा। मतलब सिर्फ़ खिड़की से ठंडी हवा नहीं आएगी, बल्कि खिड़की खुद जम सकती है। दिल्ली वालों, अपने ब्लेज़र अभी से निकाल लो और मुंबई वालों, स्वेटर दिखाने का साल में एक बार मिलने वाला मौका मत छोड़ना।
पश्चिमी विक्षोभ बना रहेगा VIP गेस्ट
मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा और उसके आस-पास एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हो गया है। इसे आप मौसम का ब्लैक कैब समझिए, जो ठंडी को VIP एंट्री दिलवा रहा है।
इसके असर से 11-13 अक्टूबर तक:
-
महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, बंगाल और छत्तीसगढ़ में जोरदार बारिश
-
कहीं-कहीं 40 KM/H की रफ्तार से हवाएं, यानी बालों की सेटिंग भूल जाइए।
दिल्ली-NCR: इस बार लगेगा असली “दिल्ली का जाड़ा”
नवंबर के बीच से दिल्लीवालों की ठिठुरन शुरू, दिसंबर से फरवरी तक चलेगी शुद्ध देसी शीत लहर।
दिल्ली में तापमान 15 डिग्री तक गिर सकता है और सुबह की धुंध इंस्टाग्राम रील्स की फेवरेट बन सकती है। धूप दिखे तो उसे नमस्ते बोलिए, क्योंकि वो भी छुट्टी पर जा रही है।
किस राज्य में कब पड़ेगी ठंड? — IMD की ‘सर्द’ यात्रा डायरी 📅
उत्तर भारत:
-
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान: 15-30 नवंबर से शुरू
-
दिसंबर-जनवरी: शुद्ध शीतलहर, बिना अलार्म के नींद खुल जाएगी
मध्य भारत:
-
MP और छत्तीसगढ़: 25 नवंबर से ठंड का ट्रायल वर्जन
-
10 दिसंबर से हाड़ कंपा देने वाला अपडेट डाउनलोड हो जाएगा
पूर्वी भारत:
-
बिहार, झारखंड, ओडिशा: दिसंबर एंड में आएगी मेहमान
-
कोलकाता में हल्की ठंड, चाय स्टॉल्स पर भीड़ बढ़ेगी
पश्चिम भारत:
-
मुंबई, गुजरात, गोवा: 15-20 दिसंबर के बीच कूल-कूल
-
मुंबई में ‘ठंड’ सिर्फ व्हाट्सऐप स्टेटस तक सीमित रहेगी
दक्षिण भारत:
-
बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद: दिसंबर एंड – जनवरी में कंबल यूज़ शुरू
-
बेंगलुरु वाले कहेंगे “आज कुछ ज्यादा ही ठंडा लग रहा है यार”
IMD बोले – ठंड में “La Nina” बना गेम चेंजर
El Nino और La Nina के रिश्ते तो मौसम से भी उलझे हुए हैं।
-
El Nino आता है तो गर्मी बढ़ती है।
-
La Nina आता है तो ठंडी बढ़ती है।
IMD का मानना है कि इस बार La Nina कुछ ज्यादा ही एक्टिव रहेगा — मतलब दिसंबर से लेकर फरवरी तक देश के कई हिस्सों में शुद्ध उत्तर भारतीय टाइप ठंडी पड़ेगी।
तो तैयारी कर लीजिए: स्वेटर, मफलर, हीटर और एक्स्ट्रा कंबल का स्टॉक कर लो!
सर्दी कोई मज़ाक नहीं — खासकर तब, जब La Nina कहे: “अब मैं चालू हो गया हूं।”
इस बार की ठंड सिर्फ तापमान नहीं गिराएगी, बल्कि Mood भी Chilled Out रखेगी। तो चाय गरम रखिए और रजाई के नीचे से न्यूज पढ़ते रहिए।
“West Bengal Safe Hai? Durgapur में मेडिकल छात्रा से गैंगरेप!”