
जहां एक ओर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता उनके साथ खड़ी दिख रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि यूपी सरकार ने 48 ट्रकों में राहत सामग्री भरकर इन राज्यों की तरफ़ रवाना कर दी है।
क्या भेजी गई राहत सामग्री?
योगी सरकार द्वारा भेजी गई राहत सामग्री में शामिल हैं:
-
पैक्ड खाना
-
पीने का साफ़ पानी
-
ज़रूरी दवाइयाँ
-
बच्चों के लिए फूड पैकेट
-
तिरपाल, कंबल और अन्य ज़रूरी वस्तुएं
CM योगी ने साफ़ किया:
“जो सामग्री हम यूपी में बाढ़ पीड़ितों को देते हैं, वही क्वालिटी की मदद अब उत्तराखंड, हिमाचल और पंजाब के भाई-बहनों को दी जा रही है।“
सिर्फ सामान नहीं, साथ भी भेजा गया है
CM योगी ने ये भी कहा कि राहत सामग्री के साथ-साथ यूपी सरकार के प्रतिनिधि भी रवाना किए गए हैं, जो:
-
ज़रूरतमंदों तक सामग्री पहुँचाएंगे
-
प्रशासन के साथ समन्वय करेंगे
-
यूपी के नागरिकों की संवेदना और सहयोग की भावना भी पहुंचाएंगे
“संकट में यूपी आपके साथ है”: CM योगी का भावुक संदेश
मुख्यमंत्री ने कहा:
“यदि जरूरत पड़ी तो उत्तर प्रदेश की सरकार और प्रदेश की 25 करोड़ जनता हर संकट में अपने देशवासियों के साथ खड़ी मिलेगी।”
ये सिर्फ एक सरकारी बयान नहीं, बल्कि “Team India” भावना की मिसाल है।
उत्तर प्रदेश ने यह एक बार फिर साबित कर दिया कि “संकट की घड़ी में सिर्फ राज्य नहीं, पूरा देश एक परिवार है।”
योगी सरकार का यह कदम न सिर्फ राहत है, बल्कि एक संदेश भी है कि “विकास सिर्फ अपने लिए नहीं, दूसरों के लिए भी होना चाहिए।”

