कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा……..

उन्नाव। भारत सरकार के पूर्व मंत्री जनपद के जन-जन के नेता स्वर्गीय जियाउर रहमान अंसारी की पूर्ण तिथि पर उन्हें भावभीनी नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई कांग्रेस जनों ने उन्हें विकास पुरुष तथा सेकुलर व्यक्तित्व की उपाधि प्रदान की।


जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यदि आज उन्नाव के औद्योगिक क्षेत्र में खेल के क्षेत्र में बाढ़ से उन्नाव को बचाने के क्षेत्र में हिंदू मुस्लिम एकता के क्षेत्र में यदि हम किसी को श्रेय दे सकते हैं तो केवल और केवल जियाउर रहमान अंसारी साहब ही है।


गंगा बैराज चर्म उद्योग केंद्रीय विद्यालय स्टेडियम और न जाने कितने जनपद वासियों को उपहार के रूप में उन्होंने सौगातें दी
वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमत सिंह ने अपनी नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अनेक संस्मरण के द्वारा उनको जहां याद किया वही नौजवान पीढ़ी को उनके कृतित्व से अवगत भी कराया श्री सिंह ने कहा कि वह कार्यकर्ता को अपना परिवार अपना बेटा भाई मानते थे और उतना ही उसे दुलार करते थे जितना परिवार का मुखिया अपने परिवारी जनों से करता है

पूर्व जिला अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित ……

पूर्व जिला अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह ने कहा कि उनके साथ कार्य करने का हमको मौका मिला जब पूरे सूबे में राजीव गांधी पेयजल मिशन योजना के अंतर्गत तीन जिले लिए गए थे तो उसमें अंसारी साहब की कृपा से उन्नाव भी था उन्नाव का पानी फ्लोयराइड युक्त होने के कारण जनपद वासियों को बड़ी परेशानी थी पानी की टंकियां सहित इंडिया मार्का हैंड पंप पूरे जनपद के कोने-कोने में उनकी कृपा से स्थापित किए गए थे।


समारोह को उपाध्यक्ष संगठन चंद्र प्रकाश शुक्ला छुन्ना हनुमत सिंह कमल तिवारी मधू रावत दिनेश शुक्ला शिवम अवस्थी सैयद सागर हुसैन ऋषि बाजपाई मंसूर अली अजय गौतम सुभाष सिंह युसुफ फारूकी आशुतोष मिश्रा संजीव श्रीवास्तव इत्यादि ने भी संबोधित कर अंसारी साहब को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कुशवाहा ने तथा संचालन पूर्व अध्यक्ष जंगबहादुर सिंह ने किया।

Related posts