आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कुछ राशियों के लिए खुशखबरी लाया है तो कुछ के लिए चेतावनी। आइए जानें चंद्र राशि के आधार पर लेखक: पं. भगतराम ज्योतिषाचार्य द्वारा प्रस्तुत।
मेष राशि
शुभ रंग – गुलाबी
आज का दिन आपके लिए कानूनी मामलों में राहत लेकर आएगा। व्यापार में रुका धन वापस मिल सकता है और रुकी हुई डील भी फाइनल होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। छोटे बच्चों के साथ समय बिताकर मन खुश रहेगा।
वृषभ राशि
शुभ रंग – पीला
धन में वृद्धि और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। हालांकि जल्दबाज़ी में कोई फैसला नुकसान दे सकता है। पार्टनरशिप के कार्यों में फायदा होगा लेकिन किसी की बातों में आकर कोई विवाद न करें।
मिथुन राशि
शुभ रंग – लाल
मिश्रित परिणामों वाला दिन रहेगा। परिवार में कोई शुभ कार्यक्रम हो सकता है लेकिन छोटी बातों से टेंशन भी हो सकती है। बिजनेस में किसी से साझेदारी से बचें और जरूरी जानकारी गोपनीय रखें।
कर्क राशि
शुभ रंग – नीला
मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है। धार्मिक माहौल से घर में सकारात्मकता बढ़ेगी। विदेश शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों को अवसर मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
सिंह राशि
शुभ रंग – सफेद
पार्टनरशिप में सावधानी रखें, धोखा मिल सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। घर के नवीनीकरण की योजना बना सकते हैं। शिक्षा क्षेत्र में विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
कन्या राशि
शुभ रंग – लाल
दिन मेहनत से भरा रहेगा, लेकिन ध्यान बंट सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें और यात्रा के योग बन सकते हैं। सेहत में सुधार होगा लेकिन कार्यों में लापरवाही से बचें।
तुला राशि
शुभ रंग – पीला
सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी यात्रा का योग है, लेकिन गुप्त बातें उजागर हो सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा, लेकिन प्रॉपर्टी से जुड़ी सावधानी ज़रूरी है।
वृश्चिक राशि
शुभ रंग – गुलाबी
करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। आर्थिक मामलों में राहत मिलेगी। घरेलू जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें।
धनु राशि
शुभ रंग – नारंगी
अचानक लाभ के योग हैं, लेकिन कुछ नए शत्रु बन सकते हैं। राजनीति में नए संपर्क बनेंगे। विरोधियों से सतर्क रहें और काम से जुड़ी जानकारी आपको आगे बढ़ा सकती है।
मकर राशि
शुभ रंग – सफेद
कुछ काम अधूरे रह सकते हैं, जिससे निराशा हो सकती है। व्यापार में बदलाव सोच समझकर करें। पारिवारिक तनाव रह सकता है, लेकिन ससुराल पक्ष से सकारात्मक खबर मिलेगी।
कुंभ राशि
शुभ रंग – पीला
लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नया घर खरीदने की योजना बन सकती है। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।
मीन राशि
शुभ रंग – हरा
काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से रुके काम पूरे होंगे। किसी को नाराज़ करने से बचें।