CM योगी का फ्लड मिशन 2025! राहत, सर्वे और प्लांटेशन भी

गौरव त्रिपाठी
गौरव त्रिपाठी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और ज़मीनी हालात समझने के लिए आगरा से औरैया तक का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राहत कार्यों की प्रगति देखी और जनता से सीधे संवाद किया।

21 जिले बाढ़ से प्रभावित, रेस्क्यू मोड में सरकार

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि पिछले 10-15 दिनों की भारी बारिश ने प्रदेश के 21 जिलों को बाढ़ की चपेट में ला दिया है। इनमें औरैया, आगरा समेत कई पश्चिमी और मध्य यूपी के जिले शामिल हैं।

राहत कार्यों में कोई कमी न हो, इसके लिए हर जिले में प्रभारी मंत्री तैनात किए गए हैं। साथ ही PAC की 31 फ्लड यूनिट, NDRF की 16, और SDRF की 18 टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य में लगी हैं।

औरैया में राहत सामग्री वितरण और लाभार्थियों को चेक

सीएम योगी ने औरैया कलेक्ट्रेट में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को चेक भी वितरित किए, जिससे जनता को राहत मिली और भरोसा भी।

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण

अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने औरैया में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत अशोक का पौधा रोपकर पर्यावरणीय ज़िम्मेदारी का संदेश दिया।

सीएम योगी का बयान – “प्रभावितों को हर संभव मदद देंगे”

सीएम योगी ने कहा:

“हर जिले में अधिकारी और मंत्री राहत कार्यों में जुटे हैं। प्रभावित लोगों को हर जरूरी सुविधा दी जाएगी, कोई भी बेसहारा नहीं रहेगा।”

जुलाई के टॉप करेंट अफेयर्स | UPSC के लिए Must-Read घटनाएं + MCQs

Related posts

Leave a Comment