आज ब्लडबाथ! AI की एक खबर ने हिला दिया Infosys-TCS का ताज

सैफी हुसैन
सैफी हुसैन, ट्रेड एनालिस्ट

4 फरवरी की सुबह IT निवेशकों के लिए किसी Tech Nightmare से कम नहीं रही। Infosys, TCS और Wipro जैसे दिग्गज शेयरों में करीब 6% तक की तेज गिरावट देखी गई। कल जहां भारत-अमेरिका ट्रेड डील की खबर पर IT स्टॉक्स ने रैली की थी, आज वही सेक्टर profit booking + global panic का शिकार बन गया।

सबसे बड़ा ट्रिगर: AI स्टार्टअप ‘Anthropic’ का नया Tool

अमेरिका के AI स्टार्टअप Anthropic ने अपने पॉपुलर मॉडल Claude का नया वर्जन और एक advanced Workplace Automation Tool लॉन्च किया है।

यह टूल Legal work, Coding, Corporate documentation, Process automation जैसे कामों को बेहद कम समय में करने का दावा करता है।

डर क्या है?

यही वो काम हैं जिनसे Indian IT giants सालों से पैसा कमा रहे हैं Software maintenance + BPO + Enterprise services

निवेशकों को डर है कि अगर AI कंपनियां सीधे end-clients को powerful tools देने लगीं तो Indian IT का traditional revenue model दबाव में आ सकता है।

Wall Street से आया झटका: Nasdaq की फिसलन

कल रात अमेरिका में Nasdaq करीब 1.4% गिरा। Nvidia, Microsoft जैसे बड़े tech stocks दबाव में रहे। ऊपर से AMD ने भविष्य के लिए कमजोर revenue guidance दे दी। चूंकि Infosys, TCS और Wipro की 60–70% कमाई US clients से आती है, इसलिए Wall Street की छींक भी Dalal Street को जुकाम दे देती है।

कल की रैली, आज की मुनाफावसूली (Profit Booking Game)

कल IT शेयरों में जोरदार उछाल था। Smart money ने वही किया जो बाजार का पुराना नियम है “Buy on news, sell on next day.”

बड़े निवेशकों ने मुनाफा काटा और देखते-देखते IT सेक्टर लाल हो गया।

AI नहीं आया, डर पहले आ गया

AI अभी आया भी नहीं पूरी तरह, लेकिन Dalal Street में भविष्य का डर आज बेच दिया गया। कभी recession का बहाना, कभी Fed का डर, और अब AI, IT stocks के लिए excuses कभी खत्म नहीं होते।

क्या निवेशकों को घबराना चाहिए?

यह गिरावट Short-term correction है, Infosys और TCS खुद AI में भारी निवेश कर रहे हैं। Client relationships और scale अभी भी Indian IT की ताकत है। अगर शेयर support levels पर टिकते हैं, तो आने वाले सत्रों में technical bounce-back संभव है।

आज की गिरावट panic से ज्यादा perception driven है। AI threat real है, लेकिन Indian IT की कहानी अभी खत्म नहीं हुई बस अगला chapter ज्यादा smart और tech-heavy होगा।

India से भागा Pakistan! World Cup से पहले PCB का आत्मघाती शॉट

Related posts

Leave a Comment