14 साल का कप्तान! वैभव सूर्यवंशी के हाथ Team India की कमान

साक्षी चतुर्वेदी
साक्षी चतुर्वेदी

महज 14 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े talking point बन चुके हैं।
2025 उनके लिए किसी सपने से कम नहीं रहा और अब 2026 की शुरुआत वह Team India U-19 के कप्तान के तौर पर करेंगे।

भारत और South Africa के बीच होने वाली Youth ODI Series के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है—और कप्तानी की जिम्मेदारी सबसे युवा लेकिन सबसे भरोसेमंद नाम को सौंपी गई है।

U-19 World Cup से पहले अहम सीरीज

अंडर-19 वर्ल्ड कप से ठीक पहले भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 Youth ODI मैच खेले जाएंगे। यह सीरीज pre-World Cup rehearsal मानी जा रही है। ऐसे में कप्तानी का फैसला बेहद रणनीतिक है।

वैभव सूर्यवंशी को कप्तान बनाने की 3 बड़ी वजहें

नियमित कप्तान माने जा रहे आयुष म्हात्रे कलाई की चोट से जूझ रहे हैं। BCCI उन्हें सीधे U-19 World Cup के लिए फिट रखना चाहती है, इसलिए उन्हें इस सीरीज से बाहर रखा गया। कप्तानी का विकल्प तुरंत बदलना पड़ा।

इस हालात में वैभव सूर्यवंशी टीम के most impactful player साबित हुए।

लगातार धमाकेदार Performance

पिछले एक साल में वैभव का ग्राफ सिर्फ ऊपर गया है IPL जैसे बड़े मंच पर 35 गेंदों में शतक। Youth ODI और Youth Tests में consistency, Asia Cup Rising Stars और U-19 Asia Cup में शानदार शतक।

Selectors ने साफ संदेश दिया— Performance बोलेगा, उम्र नहीं।

Future Leader बनाने की तैयारी

BCCI वैभव को सिर्फ रन-मशीन नहीं, बल्कि future leader के रूप में देख रही है। 14 साल की उम्र में बड़े गेंदबाज़ों पर दबाव। अब कप्तानी देकर pressure handling test, अगर सफल रहे तो आगे चलकर U-19 World Cup Captain, Domestic cricket में Bihar की कप्तानी। यानी long-term investment।

जब बाकी बच्चे 14 की उम्र में homework से जूझते हैं, वैभव उसी उम्र में bowling attacks का homework कर रहे हैं।
Difference यही है—talent syllabus से बाहर होता है।

South Africa Youth ODI Series के लिए Team India U-19 Squad

  • Vaibhav Suryavanshi (Captain)
  • Aaron George (Vice-Captain)
  • Vedant Trivedi
  • Abhigyan Kundu (WK)
  • Harvansh Singh (WK)
  • RS Ambrish
  • Kanishk Chauhan
  • Khilan Patel
  • Mohammad Enan
  • Henil Patel
  • D. Deepesh
  • Kishan Kumar Singh
  • Udhav Mohan
  • Yuvraj Gohil
  • Rahul Kumar

Vaibhav Suryavanshi की कप्तानी सिर्फ एक सीरीज का फैसला नहीं बल्कि Indian cricket का future preview है।

अब सवाल यही है— यह 14 साल का कप्तान इतिहास रचेगा?

White Disaster! बर्फ की चादर में दबा अमेरिका, उड़ानें ठप और शहर स्लिप मोड में

Related posts

Leave a Comment