
उत्तराखंड सरकार एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार वजह बने हैं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू, जिनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साहू ने बिहार की महिलाओं को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिसके बाद राजनीति गरमा गई है।
क्या कहा गिरधारी लाल साहू ने?
वायरल वीडियो में गिरधारी लाल साहू यह कहते सुने जा रहे हैं कि “बिहार में 20–25 हजार रुपये में शादी के लिए लड़कियां मिल जाती हैं।”
यहीं नहीं, उन्होंने कथित तौर पर यह भी कहा कि “मेरे साथ आइए, मैं आपको एक दिला दूंगा।”
इस बयान के सामने आने के बाद महिलाओं के सम्मान और गरिमा को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
RJD का तीखा हमला: ‘महिलाओं का खुला अपमान’
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बयान का वीडियो शेयर करते हुए BJP पर तीखा हमला बोला। पार्टी ने कहा कि यह बयान बिहार की महिलाओं का घोर अपमान है। यह भाजपा और संघ से जुड़े लोगों की वास्तविक सोच को उजागर करता है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।
RJD ने यह भी आरोप लगाया कि अब इस मुद्दे पर BJP, JDU और NDA नेताओं की चुप्पी सवाल खड़े करती है।

कांग्रेस भी मैदान में उतरी
RJD के बाद कांग्रेस ने भी गिरधारी लाल साहू के बयान की कड़ी आलोचना की। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुजाता पाल ने कहा यह बयान BJP से जुड़े लोगों की संवेदनहीन मानसिकता को दर्शाता है। अंकिता भंडारी केस में सरकार की विफलता पहले ही सामने आ चुकी है। ऐसे बयान सरकार की महिला सुरक्षा पर गंभीरता पर सवाल उठाते हैं। कांग्रेस ने मांग की कि BJP नेतृत्व इस पूरे मामले पर स्पष्ट रुख अपनाए और जिम्मेदारी तय करे।
BJP पर बढ़ता दबाव
हालांकि खबर लिखे जाने तक BJP की ओर से कोई आधिकारिक बयान। मंत्री रेखा आर्या की कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मामला महिला सम्मान और राज्य की छवि से जुड़ चुका है, जिससे पार्टी पर दबाव बढ़ना तय है।
गिरधारी लाल साहू का बयान अब सिर्फ एक वायरल वीडियो नहीं रहा, यह महिला सम्मान, राजनीतिक जवाबदेही और सत्ता की संवेदनशीलता का मुद्दा बन चुका है।
अब निगाहें इस पर टिकी हैं कि BJP नेतृत्व कब और कैसे प्रतिक्रिया देता है?
जहां रात हो सफर और नींद हो लग्ज़री! पटरी पर उतर रही Vande Bharat Sleeper
