जहां रात हो सफर और नींद हो लग्ज़री! पटरी पर उतर रही Vande Bharat Sleeper

Saima Siddiqui
Saima Siddiqui

Indian Railways ने 2026 की शुरुआत में ही यात्रियों को बड़ा तोहफा दे दिया है। देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के रूट का आधिकारिक ऐलान हो गया है। यह हाई-स्पीड स्लीपर ट्रेन कोलकाता से गुवाहाटी के बीच चलेगी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी पुष्टि की और बताया कि जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे हरी झंडी दिखाएंगे।

High-Speed + Sleeper = ‘सोते-सोते सुपरफास्ट’ अनुभव

अब तक वंदे भारत एक्सप्रेस दिन की रफ्तार के लिए जानी जाती थी, लेकिन स्लीपर वर्जन में गेम पूरी तरह बदल गया है। ट्रेन 180 km/h की टॉप स्पीड पकड़ने में सक्षम है। इतना स्टेबल कि “गिलास में रखा पानी भी नहीं हिले” — ये दावा खुद रेल मंत्री कर चुके हैं। यानि सफर ऐसा कि नींद भी पूरी और टाइम भी बचे।

पहले लोग कहते थे ट्रेन में झटका लगा तो नींद टूट जाएगी, अब झटका नहीं — अलार्म भी नहीं!

Coaches & Classes: Luxury अब ट्रैक पर

यह 16 कोच वाली मेड-इन-इंडिया ट्रेन होगी, जिसमें शामिल हैं:

  • AC First Class
  • AC 2 Tier
  • AC 3 Tier

लंबी दूरी के यात्रियों के लिए डिज़ाइन की गई यह ट्रेन मौजूदा वंदे भारत नेटवर्क को मजबूती देगी, जो पहले ही 274 जिलों में 164 सर्विस चला रहा है।

किराया कितना होगा? Flight से सस्ता, Comfort में आगे

रेल मंत्रालय के अनुसार किराया दूरी के हिसाब से तय होगा:

  • 1st AC: ₹3.80 प्रति किमी
  • 2nd AC: ₹3.10 प्रति किमी
  • 3rd AC: ₹2.40 प्रति किमी

अनुमानित Guwahati–Howrah किराया:

  • 3rd AC: ~₹2300 (खाने सहित)
  • 2nd AC: ~₹3000
  • 1st AC: ~₹3600

हवाई जहाज में सीट बेल्ट, यहां बर्थ बेल्ट… और जेब पर कम टर्बुलेंस 😜

Launch कब होगी? Countdown शुरू

रेल मंत्री के मुताबिक ट्रेन की टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन पूरी हो चुकी है। लॉन्च अगले 15–20 दिनों में, संभवतः 18 या 19 जनवरी को।
Official date जल्द घोषित होगी।

  • North-East connectivity को मिलेगा बड़ा boost
  • Overnight travel अब fast + affordable
  • Air travel पर dependency कम होगी
  • “Ease of Travel” का नया benchmark

New Year Party से पहले Delivery Boy बोले – “आज नहीं करेंगे Deliver!”

Related posts

Leave a Comment