“UPSSSC वालों का टाइमटेबल आ गया! अब टालमटोल नहीं चलेगा

Prabhash Bahadur civil services mentor
Prabhash Bahadur Civil Services Mentor

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आखिरकार 2025-26 की मुख्य परीक्षाओं का नया एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है।
अगर आप भी महीनों से “तारीख कब आएगी?” वाला सवाल पूछ रहे थे — तो अब जवाब हाज़िर है। 1 नवंबर 2025 से लेकर 1 फरवरी 2026 तक आयोग कई बड़ी परीक्षाएँ आयोजित करने जा रहा है।

कौन-कौन सी परीक्षाएँ होंगी — यहां पूरी लिस्ट देखिए:

परीक्षा का नाम तारीख समय
वन रक्षक एवं जीव रक्षक मुख्य परीक्षा 09 नवंबर 2025 सुबह 10 से 12 बजे
नलकूप चालक व मानचित्रकार मुख्य परीक्षा 16 नवंबर 2025 सुबह 10 से 12 बजे
आयुष चिकित्सक मुख्य परीक्षा 16 नवंबर 2025 दोपहर 3 से 5 बजे
कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा 22 नवंबर 2025
कनिष्ठ लिपिक व सहायक स्तर-III मुख्य परीक्षा 23 नवंबर से 17 दिसंबर 2025
स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा 11 जनवरी 2026 सुबह 10 से 12 बजे
आयुष चिकित्सक मुख्य परीक्षा (2023) 18 जनवरी 2026 सुबह 10 से 12 बजे
कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा (2024) 01 फरवरी 2026 सुबह 10 से 12 बजे

(विशेष परिस्थितियों में तिथियाँ बदल सकती हैं)

इस बार सिलेबस तो वही, पर टेंशन ज़्यादा!

जिन परीक्षार्थियों के पास “कल से पढ़ाई शुरू करूंगा” वाली आदत है — उनके लिए ये कैलेंडर एक Reality Check है। अब बहाने नहीं, बुक्स और रिवीजन नोट्स ही सच्चे साथी हैं।

PDF डाउनलोड कैसे करें?

UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट — upsssc.gov.in पर जाकर आप इस कैलेंडर का PDF डाउनलोड कर सकते हैं। यह नोटिस 24 अक्टूबर 2025 को जारी हुआ है और इसमें मुख्य परीक्षाओं की सभी डिटेल्स दी गई हैं।

“अब कोई बोले कि तारीख नहीं पता थी — तो समझ लो उसने कैलेंडर नहीं देखा!”
यूपीएसएसएससी ने सब कुछ तय कर दिया है… अब बस मेहनत और थोड़ा कम मोबाइल टाइम चाहिए।

UPSSSC Exam Calendar 2025-26 के साथ अब तैयारी की दिशा साफ है। अगर आपने फार्म भरा है — तो ये पोस्टर नहीं, Exam Alarm Clock है।

1.37 लाख किसान, 3790 क्रय केंद्र और धान MSP – योगी का अन्नदाता साथ!

Related posts

Leave a Comment