UP Voter List Update: BJP का हर बूथ पर 200 नए वोटर जोड़ने का टारगेट

Ajay Gupta
Ajay Gupta

उत्तर प्रदेश में Special Intensive Revision (SIR) के बाद जारी हुई ड्राफ्ट मतदाता सूची ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्यभर में करीब 2.89 करोड़ नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं, यानी औसतन हर पोलिंग बूथ से 200 से ज्यादा मतदाता गायब

हटाए गए नामों में मृत मतदाता,स्थानांतरित (Migrated), डुप्लीकेट एंट्री, बिना वैध दस्तावेज और Untraceable वोटर्स शामिल हैं।

सरल शब्दों में कहें तो, वोटर लिस्ट की ‘डीप क्लीनिंग’ हुई है।

Election Commission का स्टैंड: “List Slim, Clean & Transparent”

चुनाव आयोग का कहना है कि यह प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और डेटा-आधारित है।
आयोग ने साफ किया है कि दावे-आपत्तियां: 6 जनवरी से 6 फरवरी, Final Voter List: 6 मार्च। यानि जिनका नाम कटा है, उनके पास अब भी वापसी का मौका है।

BJP की सियासी काउंटर स्ट्रैटेजी: “Delete हुए 200, Add होंगे 200”

ड्राफ्ट रोल जारी होते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और संगठन पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग कर हालात की समीक्षा की।

इसके बाद BJP ने शुरू किया अब तक का सबसे बड़ा संगठनात्मक वोटर अभियान

हर बूथ पर 200 नए वोटर जोड़ने का लक्ष्य
कुल टारगेट: 3.5 करोड़ से ज्यादा Genuine Voters

BJP का फोकस किन पर रहेगा?

BJP नेताओं के अनुसार, यह ड्राइव तीन बड़े वर्गों पर केंद्रित होगी:

नए युवा मतदाता (First Time Voters)
डॉक्यूमेंट इश्यू की वजह से कटे नाम
अब तक अनमैप्ड या छूटे हुए वोटर्स

इसके अलावा, दूसरे राज्यों में काम कर रहे UP मूल के लोगों से संपर्क। जिनके नाम दो जगह दर्ज हैं, उन्हें सुविधाजनक जगह पर नाम बनाए रखने की सलाह। यानि रणनीति साफ है — “जो असली है, वही वोटर लिस्ट में रहेगा।”

वोटर लिस्ट नहीं, ये तो ‘Survival of the Fittest’ है!

एक तरफ आयोग कह रहा है — Clean Roll
दूसरी तरफ पार्टी कह रही है — Full Roll

UP की वोटर लिस्ट अब सिर्फ कागज़ नहीं, बल्कि राजनीतिक गणित की सबसे बड़ी एक्सेल शीट बन चुकी है। जो ट्रेसेबल है, वही एसेट है!

2.89 करोड़ नाम कटे — बड़ा प्रशासनिक कदम, 3.5 करोड़ जोड़ने की तैयारी — बड़ा राजनीतिक दांव। फरवरी तक क्लेम-ऑब्जेक्शन। मार्च में फाइनल फैसला। अब देखना दिलचस्प होगा कि डिलीशन बनाम एडिशन की इस जंग में आख़िरी नंबर गेम किसके पक्ष में जाता है।

पहले देश, फिर दुल्हन! Agniveer बनने वालों के लिए शादी पर ‘Army Lock’

Related posts

Leave a Comment