
उत्तर प्रदेश में बढ़ती ठंड और घने कोहरे (Dense Fog) ने जनजीवन के साथ-साथ स्कूलों की टाइमिंग भी बिगाड़ दी है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने सख्त फैसले लेने शुरू कर दिए हैं।
Lucknow: अब School की घंटी 9 बजे के बाद
लखनऊ जिलाधिकारी (DM) ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल सुबह 9 बजे के बाद ही खुलेंगे।
यह आदेश सरकारी और प्राइवेट- CBSE, ICSE, UP Board सभी माध्यमों के स्कूलों पर लागू होगा। यानि कोई भी स्कूल 9 बजे से पहले क्लास नहीं चला सकेगा।
Bijnor: कोहरे ने दिला दी एक दिन की छुट्टी
दूसरी ओर, बिजनौर में हालात और भी गंभीर नजर आए। घने कोहरे और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों में एक दिन की छुट्टी का आदेश जारी कर दिया।
सुबह-सुबह विजिबिलिटी इतनी कम थी कि “सड़क दिखे ना दिखे, स्कूल बंद दिख गया”
All Boards, One Rule – No Exception
प्रशासन ने साफ किया है कि यह आदेश किसी एक बोर्ड तक सीमित नहीं सरकारी और निजी दोनों संस्थानों पर समान रूप से लागू। बच्चों की Health & Safety First नीति के तहत लिया गया है।
DM ने दो टूक कहा है कि आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। DIOS और BSA को निगरानी की जिम्मेदारी। उल्लंघन पर स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई संभव। साथ ही, आदेश की आधिकारिक पुष्टि lucknow.nic.in वेबसाइट पर उपलब्ध है।

कोहरे में पढ़ाई नहीं, पढ़ाई में कोहरा!
जहां बच्चे खुश हैं कि “आज सुबह अलार्म थोड़ा लेट बजेगा”
वहीं अभिभावक राहत में हैं कि “कम से कम कोहरे में बाइक-स्कूटी से जंग नहीं लड़नी पड़ेगी।”
क्या ठंड बढ़ी तो छुट्टियां और मिलेंगी?
क्या दूसरे जिलों में भी टाइमिंग बदलेगी? या जनवरी तक चलेगा ये Winter Routine?
फिलहाल इतना तय है — UP में अभी पढ़ाई से पहले मौसम पास होगा।
“कोहरा आया, फ्लाइट्स ठिठकीं: Indigo ने कहा—घर से जल्दी निकलो!”
