
Union Budget 2026 के बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक ऐसा ऐलान किया, जिसे सीधे तौर पर China-centric supply chain को चुनौती माना जा रहा है। सरकार ने देश में Rare Earth Minerals (REE) के लिए स्पेशल कॉरिडोर विकसित करने का रोडमैप पेश किया है।
मकसद साफ है— India को REE में आत्मनिर्भर बनाना। EV, Renewable Energy, Defence और Advanced Tech सेक्टर की सप्लाई सिक्योर करना।
मतलब अब सिर्फ “Make in India” नहीं, बल्कि Mine, Process और Manufacture in India का दौर।
4 राज्यों में बनेंगे Rare Earth Corridors
वित्त मंत्री के मुताबिक, Rare Earth Minerals के लिए अलग-अलग Integrated Mineral Corridors तैयार किए जाएंगे, ताकि mining से लेकर processing और supply chain तक सब कुछ fast-track हो सके।
जिन राज्यों को मिलेगा सीधा फायदा:
- Odisha
- Kerala
- Andhra Pradesh
- Tamil Nadu
इन राज्यों में मौजूद coastal minerals और critical reserves को अब national strategic assets की तरह develop किया जाएगा।
Mining से Manufacturing तक – पूरा Ecosystem तैयार
सरकार का फोकस सिर्फ खनन तक सीमित नहीं है। Rare Earth Corridors के जरिए:
- Faster mining approvals
- Modern processing units
- Secure logistics & supply chain
- Private + PSU participation
यानी अब कच्चा माल export नहीं, बल्कि value addition India में ही।

China पर 90% निर्भरता अब बनेगी बीते कल की बात?
फिलहाल सच्चाई ये है कि भारत अपनी Rare Earth जरूरतों का करीब 90% चीन से आयात करता है। EV batteries से लेकर missiles और semiconductors तक—China की dependency national security के लिए भी चिंता रही है। Budget 2026 का ये फैसला सीधे उसी कमजोरी पर वार करता है।
National Critical Mineral Mission बना Backbone
सरकार पहले ही groundwork तैयार कर चुकी है। January 2025 में लॉन्च हुई थी National Critical Mineral Mission
Total Outlay: ₹16,300 करोड़
इस मिशन के तहत:
- 1,200+ exploration projects
- Processing & refining units
- Strategic mineral security framework
अब Budget 2026 ने इस मिशन को real execution mode में डाल दिया है।
EV, Defence और Tech Sector को मिलेगा Direct Boost
Rare Earth availability बढ़ने से सबसे बड़ा फायदा मिलेगा:
- Electric Vehicles (EV)
- Renewable Energy (Wind, Solar Tech)
- Defence Manufacturing
- Advanced Electronics & Semiconductors
यानि India सिर्फ consumer नहीं, global supplier बनने की ओर कदम बढ़ा रहा है।
कल तक Rare Earth के लिए China की तरफ देखा जाता था, अब Budget 2026 कह रहा है— “खुद की जमीन है, खुद का दम है, अब खेल अपने पाले में होगा।”
