
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में लगातार 9वीं बार बजट पेश कर इतिहास रच दिया. करीब 1 घंटा 27 मिनट के लंबे भाषण में उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर, हेल्थ, रेलवे, MSME और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर फोकस रखा—हालांकि इनकम टैक्स स्लैब को छूने की हिम्मत इस बार भी नहीं की गई.
7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर: विकास की रफ्तार या पोस्टर पॉलिटिक्स?
सरकार ने देशभर में 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनाने का ऐलान किया है, जिनमें
- Mumbai–Pune
- Pune–Hyderabad
- Hyderabad–Bengaluru
- Hyderabad–Chennai
- Siliguri–Varanasi
जैसे रूट शामिल हैं. दावा है कि ये growth connectors बनेंगे, आम यात्री अभी भी वेटिंग टिकट देख रहा है.
टैक्स स्लैब जस का तस: मिडिल क्लास फिर “धैर्य रखो” मोड में
इस बार भी Income Tax Slab में कोई बदलाव नहीं. हाँ, नया Income Tax Act 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा और फॉर्म “सरल” होंगे— मतलब टैक्स वही, भाषा थोड़ी आसान.
इलाज सस्ता, नशा महंगा
- कैंसर की 17 दवाइयों पर कस्टम ड्यूटी खत्म
- 7 दुर्लभ बीमारियां भी टैक्स फ्री
- लेदर जूते और कुछ मेडिकल आइटम सस्ते
- शराब महंगी (सरकार बोली—सेहत पहले!)
हेल्थ सेक्टर: आयुर्वेद को इंटरनेशनल पुश
- 3 नए आयुर्वेद AIIMS
- आयुर्वेदिक दवाओं की टेस्टिंग के लिए नेशनल लैब
- जामनगर में WHO Traditional Medicine Center
- 1 लाख स्पेशलिस्ट, 1.5 लाख केयर गिवर्स को ट्रेनिंग
बायोफार्मा सेक्टर को ₹40,000 करोड़
सरकार बनाएगी Bio-Pharma Hubs, 1000 ट्रायल साइट्स, टारगेट साफ—India as global healthcare innovation base.
डेयरी, पोल्ट्री और नारियल मिशन
- डेयरी और पोल्ट्री सेंटर
- काजू, नारियल, चंदन उत्पादन को सपोर्ट
- Coconut Promotion Centres
ग्रामीण वोट बैंक + rural economy = classic Budget formula.
हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल
करीब 800 जिलों में लड़कियों के लिए हॉस्टल, 15,000 स्कूल और 500 कॉलेजों में Content Creator Labs, Gaming और creative economy को भी बूस्ट.

महात्मा गांधी हैंडलूम योजना
टेक्सटाइल पार्क, MSME से सरकारी खरीद को बढ़ावा. TREDS से लिंक. पुराने उद्योगों को “Make in India 2.0” की ऑक्सीजन.
खनिज कॉरिडोर और केमिकल पार्क
ओडिशा, केरल, आंध्र में Mineral Corridors, 3 Chemical Parks, Rare Earth और critical minerals में आत्मनिर्भरता का रोडमैप.
पूर्वोत्तर में पर्यटन का इंजन
अरुणाचल, सिक्किम, असम, मणिपुर, मिजोरम में 10,000 नए टूर गाइड. 15 पुरातात्विक स्थल डेवलप.
सरकार के तीन “कर्तव्य”
- Economic Growth बनाए रखना
- जनता को विकास में भागीदार बनाना
- Sabka Saath, Sabka Vikas को जमीन पर उतारना
Aadhaar Linked IRCTC से अब मिनटों में Confirm टिकट!
