
Union Budget 2026-27 में सरकार ने साफ संकेत दे दिया है कि अब शिक्षा सिर्फ classroom तक सीमित नहीं रहेगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के प्रमुख Industrial और Logistics Hubs के पास 5 University Townships विकसित करने का प्रस्ताव रखा है.
सरकार का मानना है कि जब campus और company पास-पास होंगे, तब ही employable talent तैयार होगा. ये टाउनशिप emerging development corridors में skill-ready youth तैयार करने का आधार बनेंगी.
University Township: डिग्री के साथ नौकरी का रास्ता
इन टाउनशिप्स का मकसद सिर्फ यूनिवर्सिटी बनाना नहीं, बल्कि Industry-Linked कोर्सेज, Internship + Apprenticeship कल्चर, Research-to-Market इकोसिस्टम, यानी अब सवाल ये नहीं होगा कि “पढ़ाई के बाद क्या?”
बल्कि जवाब होगा — “पढ़ाई के साथ ही क्या!”
‘हर जिले में एक Girls Hostel’: सुरक्षा + शिक्षा का Combo
Budget 2026 का एक और बड़ा सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर ऐलान भारत के हर जिले में एक Girls Hostel.
700+ जिलों वाले देश में ये फैसला सिर्फ इमारत नहीं, बल्कि access और safety का assurance है. ग्रामीण और semi-urban लड़कियों के लिए higher education का रास्ता अब और आसान होगा.
15,000 स्कूलों में Creative Content Labs
सरकार ने Indian Institute of Creative Technology (IICT), Mumbai को सपोर्ट देने का प्रस्ताव रखा है, ताकि 15,000 Secondary Schools में Digital, Media और Creative Skills की Dedicated Content Labs बनाई जा सकें.

मतलब अब स्कूल में सिर्फ किताबें नहीं, creativity भी syllabus का हिस्सा बनेगी.
दो सेक्टर, एक Growth Story
Education + Industry = Sustainable Growth, Budget 2026 के ये कदम दिखाते हैं कि सरकार. Education Infrastructure को Industrial Expansion से सीधे जोड़ना चाहती है.
हल्का सा सटायर समझिए डिग्री अगर अकेली रह गई तो बेरोज़गार हो जाएगी, लेकिन अगर Industry से जुड़ गई, तो Future-Ready बन जाएगी.
Tehran से Moscow फ्लाइट! Russia बना Power Game का नया खिलाड़ी?
