Trump Threatens India Over Russian Oil: PM की तारीफ भी साथ-साथ

Saima Siddiqui
Saima Siddiqui

वेनेजुएला पर कार्रवाई के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने भारत को भी सीधी चेतावनी दे दी है। Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, 5 जनवरी को पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि अगर भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद नहीं किया, तो अमेरिका भारत पर टैरिफ बढ़ा सकता है

हालांकि, धमकी के साथ-साथ ट्रंप ने तारीफ का तड़का भी लगाया।

Modi की तारीफ, लेकिन शर्तों के साथ

ट्रंप ने कहा— “Indian Prime Minister Narendra Modi is a good man. He wants to make me happy.”

लेकिन अगले ही वाक्य में जोड़ दिया— “He knows I’m not happy. And I need to be happy.”

यानी डिप्लोमेसी में तारीफ, ट्रेड में टैरिफ—Trump style diplomacy पूरी तरह ऑन।

Tariff Card फिर टेबल पर

डोनाल्ड ट्रंप के मुताबिक, भारत पर पहले 50% तक टैरिफ लगाया गया था। इसमें से 25% ‘सजा’ रूस से कच्चा तेल खरीदने के लिए थी।

व्हाइट हाउस द्वारा जारी ऑडियो में ट्रंप को यह कहते सुना गया कि अगर रूसी तेल का मुद्दा उनकी संतुष्टि के मुताबिक हल नहीं हुआ, तो Tariff hike जल्दी हो सकता है।

भारत पर पहले से भारी टैरिफ बोझ

अमेरिका पहले ही भारत पर सबसे ज्यादा ड्यूटी लगाने वाले देशों में शामिल है— शुरुआत: 10% ड्यूटी, 7 अगस्त: 25% टैरिफ उसी महीने के अंत तक: 50% तक बढ़ोतरी। अब नए बयान से साफ है कि ट्रेड फ्रंट पर दबाव अभी खत्म नहीं हुआ है।

रूस से तेल: India का स्ट्रेटेजिक बैलेंस

भारत ने एक तरफ अमेरिकी दबाव, पश्चिमी प्रतिबंध और दूसरी तरफ सस्ता रूसी क्रूड Energy security के बीच balancing act अपनाया है।
ट्रंप की धमकी इसी बैलेंस को हिलाने की कोशिश मानी जा रही है।

तारीफ भी, चेतावनी भी

Trump की भाषा में दोस्ती कुछ यूं है— पहले कहो “You’re a good man” फिर जोड़ दो “But I can hurt your trade”

यह है Make America Happy Again Diplomacy™

अमेरिका चाहता है कि भारत रूसी तेल से दूरी बनाए। भारत अपनी energy needs और strategic autonomy पर अड़ा है और ट्रंप… tariff का हथौड़ा हाथ में लिए मुस्कुरा रहे हैं।

आने वाले हफ्तों में यह मुद्दा India-US trade relations की दिशा तय कर सकता है।

“पावन ग्रंथ, गहरी साज़िश: SIT की छापेमारी से हिला पंजाब”

Related posts

Leave a Comment