No IPL for Bangladesh! मुस्तफिजुर विवाद ने बना दिया कूटनीतिक जंग

साक्षी चतुर्वेदी
साक्षी चतुर्वेदी

क्रिकेट और राजनीति जब आमने-सामने आते हैं, तो मैदान से ज्यादा गर्मी फाइलों और फैसलों में दिखती है।
बांग्लादेश सरकार ने एक चौंकाने वाला कदम उठाते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के बांग्लादेश में प्रसारण पर बैन लगा दिया है।

अब बांग्लादेशी फैंस IPL के मैच किसी भी TV या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नहीं देख पाएंगे।

विवाद की जड़: Mustafizur Rahman और KKR

पूरा विवाद शुरू हुआ तब, जब BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को निर्देश दिया कि मुस्तफिजुर रहमान को स्क्वाड से बाहर किया जाए।

KKR ने BCCI के निर्देशों का पालन करते हुए रहमान को IPL 2026 से रिलीज कर दिया। यहीं से मामला क्रिकेट से निकलकर राष्ट्रीय सम्मान की बहस में बदल गया।

Bangladesh Government का सख्त बयान

बांग्लादेश के खेल मंत्री आसिफ नजरुल ने इस फैसले पर नाराजगी जताई थी और चेतावनी दी थी कि “अगर हमारे खिलाड़ी के साथ ऐसा व्यवहार होगा, तो IPL का प्रसारण बंद किया जाएगा।”

अब सरकार ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया। स्टेटमेंट में कहा गया—

“मुस्तफिजुर रहमान को KKR से बाहर करने का कोई ठोस कारण नहीं बताया गया। इससे बांग्लादेशी जनता की भावनाएं आहत हुई हैं।”

इसलिए अगले आदेश तक IPL के सभी मैचों और कार्यक्रमों का प्रसारण निलंबित।

IPL से आगे बढ़ा मामला, T20 World Cup तक असर

बांग्लादेश सरकार का गुस्सा सिर्फ IPL तक सीमित नहीं रहा। Bangladesh Cricket Board (BCB) ने ऐलान किया कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम भारत नहीं जाएगी।

दरअसल, बांग्लादेश के लीग मैच कोलकाता और मुंबई में होने थे BCB ने सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है। खबरें हैं कि ICC अब इन मैचों को श्रीलंका शिफ्ट करने की तैयारी में है।

जब Yorker से ज्यादा असरदार हो Orders

क्रिकेट में आउट करने के लिए यॉर्कर्स, बाउंसर्स, Slower बॉल्स काफी होते हैं। लेकिन इस बार एक Administrative आर्डर ने पूरा टूर्नामेंट बाउंड्री के बाहर भेज दिया।

  • IPL: दुनिया की सबसे बड़ी T20 League
  • Bangladesh: Passionate IPL Viewership Market
  • Result: Fans punished, Politics promoted

यह विवाद दिखाता है कि Modern cricket सिर्फ खेल नहीं, soft power भी है।

मुस्तफिजुर रहमान का नाम अब सिर्फ स्कोरकार्ड में नहीं, Diplomatic files में भी दर्ज हो गया है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि BCCI, BCB और ICC इस क्रिकेट बनाम राजनीति के मैच को कैसे ड्रॉ या डिसाइड करते हैं।

गोलियों से सन्नाटा! नाइजीरिया में गांव जला, लाशें गिरीं, सरकार नदारद

Related posts

Leave a Comment