रियाद: यमन के हूती विद्रोहियों ने बुधवार को सऊदी अरब की रास तानुरा तेल रिफाइनरी को मिसाइल से निशाना बनाने का दावा किया है। यह सऊदी अरब की सबसे बड़ी रिफाइनरियों में शामिल है। हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सारी ने हमले में रिफाइनरी को भारी नुकसान पहुंचने और वहां आग लगने की बात कही है। हालांकि, सऊदी अरब के एयर डिफेंस सिस्टम ने रिफाइनरी पर हमले की पुष्टि नहीं की है। इस घटनाक्रम के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 82 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई।…
Read More