अब छत्तीसगढ़ में तरबूज खाने के बाद 15 वर्षीय किशोर की मौत, 3 बच्चे बीमार, इलाके में मचा हड़कंप

जांजगीर: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां तरबूज खाने के बाद एक 15 वर्षीय लड़के की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चे बीमार पड़ गए हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और हड़कंप का माहौल है। यह पूरा मामला जिले के घुरकोट गांव का है। जानकारी के मुताबिक, सभी बच्चे अपने परिजनों के साथ मामा के घर घूमने आए थे। मृतक की पहचान 15 वर्षीय अखिलेश के रूप में हुई है, जो पोड़ी दलहा गांव का रहने वाला था।…

Read More