लखनऊ में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, सई नदी में डूबे तीन युवक; पुलिस पर वीडियो बनाने का आरोप

लखनऊ: राजधानी के मोहनलालगंज क्षेत्र में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया। जबरैला पुल के पास सई नदी में प्रतिमा विसर्जित करने गए तीन युवक तेज बहाव में डूब गए। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और लोग युवकों को बचाने के बजाय उनका वीडियो बनाते रहे। सूचना के बाद भी एसडीआरएफ की टीम करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। देर रात तक तीनों युवकों की तलाश जारी रही, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। तेज बहाव में डूबे तीन युवक…

Read More