अब टैक्सी ड्राइवर ही होंगे मालिक! गुजरात में आज लॉन्च होगी ‘भारत टैक्सी’, अमित शाह 14 शहरों में देंगे बड़ी सौगात

गांधीनगर: देश में परिवहन क्षेत्र में सहकारिता मॉडल को नई दिशा देने की तैयारी पूरी हो चुकी है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर कन्वेंशन एंड एग्जीबिशन सेंटर से देश की पहली सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी’ का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। दिसंबर 2025 में इस सेवा का सॉफ्ट लॉन्च किया गया था और अब इसे व्यापक स्तर पर शुरू किया जा रहा है। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ अभियान को मोबिलिटी और परिवहन क्षेत्र तक पहुंचाने की दिशा…

Read More