‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर लखनऊ में बड़ा मंथन, अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में यूपी के शीर्ष अधिकारियों संग हुई अहम बैठक

लखनऊ: ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ को लेकर केंद्र सरकार की पहल के बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। संविधान (129वां संशोधन) विधेयक-2024 के अध्ययन के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की टीम स्टडी विजिट पर लखनऊ पहुंची, जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की अध्यक्षता में राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), मुख्य निर्वाचन अधिकारी सहित कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों ने भाग लिया।…

Read More