
रात में सब ठीक था…सुबह जब दरवाज़ा खुला—तो जमीन आपकी नहीं रही। न कोई बुलडोज़र…न कोई नोटिस…बस कुछ कागज़— और आपकी ज़िंदगी का सबसे बड़ा झटका। सुल्तानपुर की गलियों में इन दिनों यही कहानी घूम रही है—
जहां जमीन पर नहीं… कागज़ों पर कब्जा हो रहा है।
“सुल्तानपुर: जहां कागज़ असली… और हक नकली”
Sultanpur अब सिर्फ एक जिला नहीं…एक केस स्टडी बन चुका है—‘Paper Mafia Model’ की। यहां जमीन छिनने के लिए बंदूक नहीं उठती… फाइल उठती है। और आरोप है कि कुछ भू-माफिया नकली दस्तावेज़ बनाकर असली मालिकों को ही “ग़ैर-कानूनी” साबित कर देते हैं।
“नाम सामने आया… और कहानी और गहरी हो गई”
इस पूरे खेल में एक नाम बार-बार उभर रहा है— Diwakar Singh Raghuvanshi आरोप है कि यह नेटवर्क संगठित तरीके से काम करता है। पुराने रिकॉर्ड खंगालता है और फिर नकली कागज़ तैयार करता है। इतना ही नहीं इसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले हैं।
लेकिन सवाल यही है अगर रिकॉर्ड सिस्टम सुरक्षित है, तो ये खेल चलता कैसे है?
“राजस्व विभाग भी सवालों के घेरे में”
यहीं से कहानी खतरनाक हो जाती है। सूत्रों के मुताबिक— कुछ लेखपाल स्तर के अधिकारी भी इस खेल में संदिग्ध हैं। Uttar Pradesh Revenue Board जमीन का रिकॉर्ड, खतौनी, नामांतरण इन सबकी चाबी इन्हीं के पास होती है।
अगर चाबी ही संदिग्ध हो जाए तो ताला कितना भी मजबूत हो घर सुरक्षित नहीं रहता।

“कैसे होता है ये ‘कागजी कब्जा’?”
ग्राउंड पर जो पैटर्न सामने आया है—
Step 1: पुराने रिकॉर्ड की खोज
Step 2: फर्जी कागज़ तैयार
Step 3: सिस्टम में एंट्री या छेड़छाड़
Step 4: असली मालिक को नोटिस या धमकी
और अंत में— जमीन पर कब्जा ‘कानूनी’ दिखने लगता है। यही सबसे बड़ा खतरा है जब गलत, सही दिखने लगे।
“संदेश साफ: अगला नंबर किसका?”
यह मामला सिर्फ एक जिले तक सीमित नहीं रह सकता। अगर यहां हुआ है तो कहीं और भी हो सकता है यही डर सबसे बड़ा है।
देखने के लिए क्लिक कीजिये
Diwakar Civil suit
Diwakar NI138
