
सुबह की चाय के साथ जब निवेशकों ने स्क्रीन खोली, तो numbers नहीं—नब्ज दिखी। FII ने ₹7558 करोड़ निकाल लिए, जैसे पार्टी खत्म होते ही मेहमान कुर्सी छोड़कर भाग जाएं। उधर Crude $113 पर ऐसे बैठा है जैसे महंगाई का बॉस लेवल। और सोना? वो तो सीधे आसमान में selfie ले रहा है।
यह सिर्फ डेटा नहीं, ये डर, लालच और uncertainty का लाइव टेली cast है। Dalal Street आज whisper कर रही है—“कुछ बड़ा पक रहा है…”
मार्केट का मूड: ऊपर से शांति, अंदर से हलचल
BSE में 2497 गिरावट वाले स्टॉक्स बनाम 74207 उछाल नहीं—बल्कि breadth में imbalance का संकेत है। NSE भी यही कहानी दोहरा रहा है।
Midcap और Smallcap indices में गिरावट बताती है कि retail investor की धड़कन तेज है। Market technically “stable” दिख सकता है, लेकिन ground पर panic की हल्की smell आ रही है।
FII vs DII: विदेशी भागे, देसी संभाले
FII: -₹7558 Cr
DII: +₹3863 Cr
ये classic tug-of-war है। Foreign investors exit कर रहे हैं, और domestic funds damage control में लगे हैं।
“विदेशी बोले—हम निकल रहे हैं, देसी बोले—रुको भाई, अभी शादी बाकी है!”
लेकिन सवाल वही—कब तक DII अकेले संभालेगा?
Crude Oil 113$: महंगाई का नया विलेन
Crude का $113 पर पहुंचना सिर्फ एक number नहीं है। ये आने वाले inflation storm का trailer है। Transport महंगा – Production महंगा – Products महंगे – Market nervous Simple chain reaction… और इसका असर stocks पर साफ दिखेगा।
Gold & Silver: डर का असली बारोमीटर
Gold: ₹1,44,054
Silver: ₹2,21,200

जब market uncertain होता है, पैसा “safe heaven” ढूंढता है—और आज वो साफ दिख रहा है।
सीधा मतलब: Investors risk से भागकर security में घुस रहे हैं।
Dollar & Global Pressure: रुपए पर दबाव
$/₹: 92.63
Dollar Index: 100.11
Strong dollar = Weak emerging markets और India भी इससे अछूता नहीं। Global cues साफ कह रहे हैं “Pressure cooker में सीटी बजने वाली है।”
Valuation संकेत: Market सस्ता नहीं है!
NSE 100 PE: 20.13 मतलब—market अभी भी premium valuation पर है। और ऐसे में अगर global shock आया, तो correction painful हो सकता है।
निवेशक क्या करें?
ट्रेड एक्सपर्ट सैफी हुसैन कहते हैं, Market अभी “confused zone” में है— Short term: Volatility high, Mid term: Correction possible, Long term: Opportunity hidden
“Market अभी रिश्ते की तरह है commit मत करो, observe करो।”
उन्होंने कहा, आज का market एक सवाल छोड़ गया है क्या ये गिरावट आने वाले crash की warning है या smart money का trap? सच्चाई ये है Market कभी बताकर नहीं गिरता…बस अचानक गिरता है, और तब headlines बनती हैं।
दुनिया की तेल नस ‘लॉक’! ईरान बोला- हॉर्मुज अब कभी पहले जैसा नहीं होगा
