शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष में डेब्यू- 1984 के बाद पहली बार

गौरव त्रिपाठी
गौरव त्रिपाठी

25 जून 2025 को दोपहर करीब 12 बजे (भारतीय समयानुसार), भारत के शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष की ओर एक ऐतिहासिक उड़ान भरी। यह लॉन्च Axiom Space द्वारा संचालित एक्सियम-4 (Axiom-4) मिशन का हिस्सा है।

शुभांशु के साथ इस मिशन में शामिल हैं, स्लावोस्ज़ अज़नान्स्की विज़नियेवस्की (पोलैंड), टीबोर कापू (हंगरी), पेगी व्हिट्सन (अमेरिका), जो पहले भी अंतरिक्ष यात्राएं कर चुकी हैं और इस मिशन की कमांडर हैं।

EPFO एडवांस निकासी सीमा ₹5 लाख हुई, तीन दिन में सेटलमेंट की गारंटी

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की ओर उड़ान

इन चारों अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) ले जाया गया, जहां वे करीब दो हफ्ते तक रहेंगे। वहां ये लोग वैज्ञानिक प्रयोग, तकनीकी डेमो और अन्य मिशन एक्टिविटी में भाग लेंगे।

देरी के बाद मिली उड़ान की मंजूरी

यह मिशन पहले तकनीकी कारणों और मौसम संबंधित खामियों की वजह से कई बार टल चुका था, लेकिन अंततः अब इसकी सफल लॉन्चिंग हो पाई है।

भारत के अंतरिक्ष इतिहास में नया अध्याय

शुभांशु शुक्ला भारत के दूसरे ऐसे व्यक्ति हैं जो अंतरिक्ष गए हैं। इससे पहले राकेश शर्मा 1984 में रूसी मिशन सोयूज़ T-11 के तहत अंतरिक्ष गए थे। अब 41 साल बाद शुभांशु ने यह गौरव दोहराया है।

एक्सियम स्पेस: निजी क्षेत्र की अगुवाई

Axiom Space, ह्यूस्टन स्थित कंपनी, निजी तौर पर स्पेस मिशन संचालित कर रही है। एक्सियम-4 एक कमर्शियल स्पेस फ्लाइट है, जिसमें आमतौर पर प्रोफेशनल्स और सिविल स्पेस यात्रियों को शामिल किया जाता है।

भारत की नई उड़ान

शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष की ओर यह कदम भारत के लिए नई पीढ़ी के अंतरिक्ष यात्रियों की शुरुआत को दर्शाता है। भविष्य में और भी भारतीय स्पेस में दिखाई देंगे – यह सिर्फ एक शुरुआत है।

कलेक्टर नहीं बने, तो क्या ज़िंदा रहना भी ज़रूरी नहीं?” —नंबरों की राजनीति

Related posts